फिल्म 'विक्रम' से कमल हासन की बड़े पर्दे पर हुई वापसी, एडवांस बुकिंग में बिके 70 हजार टिकिट
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने रिलीज से पहले ही धुआं उड़ा दिया था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अच्छी-खासी रकम कमा ली थी।
मुंबई, 3 जूनः साउथ फिल्मों के सुपरस्टार कमल हासन ने लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है। उनकी फिल्म विक्रम आज रिलीज हो गई है। वह एक बार फिर फिल्म विक्रम से लोगों के दिलों के दिलों पर राज करने उतरे हैं। उन्होंने इस फिल्म के जरिए धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म 'विक्रम' में कमल हासन के अलावा एक्टर विजय सेतुपति और फहाद फासिल भी मुख्य भूमिका में हैं। खबर है कि कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' ने रिलीज से पहले ही धुआं उड़ा दिया था। फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए अच्छी-खासी रकम कमा ली थी, जिसे देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म आगे चलकर भी अच्छी खासी कमाई जरूर करेगी।

70 हजार टिकटों की हुई एडवांस बुकिंग
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन की 'विक्रम' ने एडवांस बुकिंग में ही 10.70 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। फिल्म के हिंदी वर्जन ने जहां 25 लाख रुपये की कमाई की है वहीं तेलुगु वर्जन ने 60 लाख से अपना खाता खोला है। कमल हासन स्टारर 'विक्रम' की एडवांस बुकिंग से हुई कमाई को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म की बंपर ओपनिंग हुई है और यह अपने साथ रिलीज हुई अक्षय कुमार की 'सम्राट पृथ्वीराज' और 'मेजर' को भी कड़ी टक्कर देने में कामयाब साबित हो सकती है। बताया जा रहा है कि कमल हासन की 'विक्रम' के एडवांस बुकिंग के तौर पर 70 हजार टिकट बिके हैं। आज फिल्म के रिलीज होने के बाद भी लोग इसे देखन बड़ी तादात में सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं।
एक्शन थ्रिलर है ये फिल्म
आपको बता दें कि कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' एक्शन थ्रिलर पर आधारित है। इस फिल्म में तमिल के दिग्गज एक्टर ने कर्नल का रोल निभाय है। इसमें कमल हासन का जबरदस्त एक्शन अवतार देखने को मिल राह है जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतेजार था। उनके साथ फिल्म 'विक्रम' में शिवानी नारायणन मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म के जरिए कमल हासन, विजय सेतुपति और फहाद फासिल पहली बार साथ नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications