Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'कमल हासन का गला काट देंगे', इस शख्स ने दी एक्टर को जान से मारने की धमकी, क्या है मामला? मची सनसनी

Kamal Haasan Death Threat: तमिल सिनेमा के मेगास्टार और राजनेता कमल हासन इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। वह किसी फिल्म के कारण नहीं, बल्कि एक गंभीर विवाद के चलते लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

कमल हासन को मिली जान से मारने की धमकी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कमल हासन को जान से मारने की धमकी दी गई है, जिससे उनके परिवार वालों, फैंस और पार्टी कार्यकर्ताओं में चिंता का माहौल बन गया है। आपको बत दें कि कमल हासन को धमकी देने का आरोप तमिल अभिनेता रविचंद्रन पर लगा है।

Kamal Haasan

एक्टर रविचंद्रन ने कहा- कमल हासन का गला काट देंगे

एक यूट्यूब इंटरव्यू के दौरान रविचंद्रन ने कमल हासन को अनुभवहीन राजनेता बताया और उनके बहिष्कार की मांग भी की है। उन्होंने कमल हासन द्वारा सनातन धर्म के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयान देने पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए यहां तक कहा है कि वह उनका गला काट देंगे।

कमल हासन के बॉयकॉट की मांग

इस धमकी के बाद कमल हासन के फैंस ने चेन्नई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है और एक्टर की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। न केवल रविचंद्रन, बल्कि बीजेपी ने भी कमल हासन के बयान पर आपत्ति जताते हुए उनके फिल्मों और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के बहिष्कार की मांग की है।

क्या था कमल हासन का बयान?

-इस विवाद की शुरुआत एक्टर और राजनेता कमल हासन का एक बड़े बयान से हुई है। दरअसल तमिल अभिनेता सूर्या के एनजीओ के 15वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में कमल हासन शामिल हुए थे।

-इस इवेंट में बात करते हुए कमल हासन ने कहा था- आज के समय में सिर्फ शिक्षा ही देश को बदलने का सबसे बड़ा साधन है। यही वह हथियार है, जिससे तानाशाही और सनातन की बेड़ियों को तोड़ा जा सकता है। हथियार उठाने की जरूरत नहीं, शिक्षा ही पर्याप्त है।

कमल हासन को लेकर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं

अब कमल हासन के इस कथन को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। जहां एक्टर के फैंस इसे जागरूकता का संदेश बता रहे हैं, वहीं विरोधियों का कहना है कि ये सनातन धर्म पर सीधा हमला है। ऐसे में ये विवाद अब राजनीतिक रंग ले चुका है और कमल हासन के खिलाफ माहौल गरमा गया है। कई लोग एक्टर का जमकर विरोध करते नजर आ रहे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+