Kajol The Trial: काजोल ने इस कारण लिया था सोशल मीडिया से ब्रेक, 'द ट्रायल' का पोस्टर हुआ रिलीज

Kajol The Trial: काजोल ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने के बाद ही अपनी नई फिल्म 'द ट्रायल' का पोस्टर रिलीज किया है। इस पोस्ट में काजोल वकील के रूप में नजर आ रही हैं।

kajol

Kajol The Trial: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने गत 9 जून 2023 (शुक्रवार) को एक चौंकाने वाला खुलासा किया था। दरअसल काजोल ने अपने सभी इंस्टाग्राम पोस्ट डिलीट कर दिए थे और साथ ही एक क्रिप्टिक नोट भी लिखा था। उन्होंने लिखा था- मेरे जीवन के सबसे कठिन ट्रायल में से एक का सामना कर रही हूं। सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही हूं। उनके इस पोस्ट के बाद से उनके फैंस काफी परेशान हो गए थे। सभी लोग सोच रहे थे कि आखिर काजोल को क्या हो गया है। लेकिन अब इसके पीछे की सच्चाई सामने आ चुकी है। सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा करने के बाद, काजोल ने 'द गुड वाइफ' के हिंदी रीमेक 'द ट्रायल' के पोस्टर के साथ लोगों को चौंका दिया है।

काजोल की 'द ट्रायल' का पोस्टर
'द ट्रायल' का पोस्टर शेयर करते हुए काजोल ने सोशल मीडिया पर लिखा है- ट्रायल जितना कठिन होगा, आप उतनी ही मुश्किल से वापसी करेंगे! 12 जून को मेरे कोर्ट रूम ड्रामा #HotstarSpecials द ट्रायल- प्यार-कानून-धोखा का ट्रेलर रिलीज होने वाला है। #TheTrialOnHotstar...आपको बता दें कि इस पोस्टर में काजोल एक वकील के रूप में नजर आ रही हैं। उन्होंने वकील का यूनिफॉर्म पहना हुआ है। साथ ही वह एक सीरियस लुक में भी दिखाई दे रही है।

12 जून को रिलीज होगा ट्रेलर
काजोल की इस फिल्म का ट्रेलर आगामी 12 जून 2023 को रिलीज किया जाएगा। इसके साथ ही काजोल सोशल मीडिया पर वापस लौट आई हैं और उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी सभी पुरानी पोस्ट को भी एक्टिव कर दिया है।

काजोल ने शेयर की थी ये बात
इससे पहले गत 9 जून की सुबह काजोल ने अपने फैंस को बताया था कि वह अपने जीवन के सबसे कठिन परीक्षणों में से एक का सामना कर रही हैं और ऐसे में उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने का फैसला किया है। काजोल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें ये नोट लिखा हुआ था। जहां कई लोगों को काजोल का इस तरह से फिल्म का पोस्टर रिलीज करने का तरीका पसंद आया है वहीं कुछ लोग इसे बेकार कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+