काजोल की मां एक्ट्रेस तनुजा को मिली अस्पताल से छुट्टी, हेल्थ में हुआ सुधार, जानें क्या हुई थी समस्या

Tanuja Dishcharged From Hospital: हिंदी फिल्मों की लिजेंड्री एक्ट्रेस तनुजा की तबीयत पिछले कुछ दिनों से बहुत खराब थी। वह मुंबई के जुहू इलाके के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थीं। फिलहाल खबर है उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। एक्ट्रेस की तबीयत खराब होने के बाद से उनके फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। इसी बीच तनुजा के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट आया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनुजा की सेहत में अब सुधार हो रहा है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है।

तनुजा को अस्पताल से मिल गई है छुट्टी
पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की मां तनुजा को गत 18 दिसंबर 2023 को देर रात अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। दरअसल उनके सभी हेल्थ पैरामीटर्स नॉर्मल थे। इस खबर के बाद से तनुजा के फैंस से लेकर सेलेब्स तक को बड़ी राहत मिली है। लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना कर रहे थे। जानकारी के अनुसार तुनजा को उम्र संबंधी कुछ समस्याएं होने के बाद अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

Tanuja

1950 से तनुजा ने शुरू किया था एक्टिंग करियर
आपको बता दें कि फेमस एक्ट्रेस तनुजा ने कई हिंदी और बंगाली फिल्मों में काम किया है। उनकी सुपरहिट हिंदी फिल्मों में 'बहारें फिर भी आएंगी', 'मेरे जीवन साथी', 'जीने की राह' और 'हाथी मेरे साथी' जैसी फिल्में शामिल हैं। तनुजा ने साल 1950 में रिलीज हुई फिल्म 'हमारी बेटी' से एक चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। तनुजा ने टीवी सीरियल्स में भी काम किया है। वह टीवी शो आरंभ और जुनून में नजर आई थीं।

आखिरी बार वेब सीरीज में नजर आई थीं तनुजा
तनुजा को आखिरी बार ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज 'मॉडर्न लव: मुंबई' में देखा गया था। वहीं तनुजा की छोटी बेटी और एक्ट्रेस तनीषा मुखर्जी को गत 19 दिसंबर 2023 को डांस रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के सेट पर स्पॉट किया गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग तनीषा की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+