'ये काली है, मोटी है, इसकी तो....', काजोल को ऐसे चिढ़ाते थे लोग, एक्ट्रेस ने किए चौंकाने वाले खुलासे

Kajol Body Shaming: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल ने अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। काजोल में अपने फिल्मी करियर में बड़े-बड़े स्टार्स, निर्देशक और प्रोड्यूसर्स के साथ काम किया है। लोगों को शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी काफी पसंद है। एक समय पर ये ऑनस्क्रीन जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा देती थी।

काजोल हुई थीं बॉडी शेमिंग का शिकार
आपको बता दें कि आज भले ही काजोल बॉलीवुड के टॉप एक्ट्रेसेस में से एक हैं लेकिन एक समय ऐसा था जब वह बॉडी शेमिंग की शिकार हुई थीं। उस समय काजोल को इंडस्ट्री के लोग ताने मारते थे। उनकी स्किन के रंग और मोटापे को लेकर उन्हें चिढ़ाया जाता था।

kajol

लोग काजोल को ताने मारते थे
काजोल ने ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उन्होंने बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी तो इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग उन्हें दिन-रात ताने मारते थे। उनके शरीर का मजाक उड़ाते थे। काजोल को काली, मोटी और न जाने क्या-क्या कहा जाता था। काजोल के चश्मा पहनने को लेकर भी उनकी आलोचना की जाती थी।

काजोल ने कहा- मुझे परवाह नहीं थी
काजोल ने कहा था- लोग बहुत जजमेंटल थे। वो मेरा मजाक उड़ाते थे। मुझे ताने मारते थे। लेकिन मुझे परवाह नहीं थी। मुझे पता था कि मैं स्मार्ट हूं और बहुत कूल हूं। मुझे हमेशा ये लगता था कि जो लोग मेरे बारे में नेगेटिव बोल रहे हैं, मैं उनसे बहुत अच्छी हूं।

'दुनिया ने मुझे वैसे ही अपना लिया जैसे मैं थी'
काजोल ने आगे कहा था- जब वो लोग मुझे नीचे नहीं खींच सके तो दुनिया ने मुझे वैसे ही अपना लिया जैसे मैं थी। काजोल का कहना है कि उन्हें इस बात पर यकीन था कि वह काली हो सकती हैं लेकिन वह खूबसूरत थीं। सिर्फ इतना ही नहीं वह अपने काम को लेकर कॉन्फिडेंट भी थीं। हालांकि काजोल ने बताया था कि ये कॉन्फिडेंस उन्हें 32 साल की उम्र के बाद आया था।

काजोल और अजय देवगन की शादी
आज के समय में काजोल न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं बल्कि एक बहुत अच्छी पत्नी और मां भी हैं। काजोल ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से शादी की थी। दोनों के दो बच्चे, निसा और युग हैं। काजोल की लाडली बेटी निसा फिलहाल विदेश में अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+