25 years of GUPT: बॉबी और काजोल को साथ देखकर गुस्साए नेटिजन्स, बोले- 'मनीषा कोइराला कहां हैं?'

फिल्म 'गुप्त' बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और कामयाब फिल्मों में से एक थी। ऐसे में फिल्म को 25 साल पूरे होने पर काजोल और बॉबी साथ में एन्जॉय करते हुए नजर आए। लेकिन इस दौरान नेटिजन्स काफी नाराज दिखे।

मुंबई, 10 जुलाई: बॉलीवुड के दमदार एक्टर बॉबी देओल और मशहूर एक्ट्रेस काजोल अपनी फिल्म 'गुप्त' के 25 साल पूरे होने पर एकसाथ नजर आए। फिल्म में दोनों के अलावा एक्ट्रेस मनीषा कोइराला भी अहम रोल में नजर आई थीं। फिल्म गुप्त बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और कामयाब फिल्मों में से एक थी। ऐसे में फिल्म को इतने साल पूरे होने पर काजोल और बॉबी साथ में एन्जॉय करते हुए नजर आए। लेकिन दर्शकों ने इस दौरान काजोल और बॉबी को देखकर काफी गुस्सा दिखाया है। आइये जानते हैं आखिर इस दौरान ऐसा क्या हुआ कि लोग नाराज हो गए।

काजोल-बॉबी को देखकर खुश हुए फैंस

काजोल-बॉबी को देखकर खुश हुए फैंस

बताते चलें कि अपनी फिल्म गुप्त के 25 साल पूरे होने पर बॉबी और काजोल काफी खुश नजर आए। दोनों को साथ में स्पॉट किया गया। लंबे समय बाद दोनों को देखकर जहां एक तरफ फैंस बेहद खुश और एक्साइटेड दिखे, वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों को ये नागवार भी गुजरा। यूजर्स ने इस दौरान दोनों पर जमकर गुस्सा किया।

नहीं दिखीं मनीषा कोइराला

फिल्म गुप्त की इस यूनियन में बॉबी और काजोल तो दिखे, पर मनीषा कोइराला कहीं नजर नहीं आईं। इस बात ने फैंस को काफी निराश किया। कैंसर को मात दे चुकीं एक्ट्रेस इस सेलिब्रेशन में शामिल नहीं हुईं।

फिल्म संजू में चलाया था जादू

बताते चलें कि एक्ट्रेस मनीषा कोइराला को आखिरी बार फिल्म संजू में देखा गया था। एक्ट्रेस के दमदार रोल और एक्टिंग ने फैंस को एक बार फिर अपना दीवाना बना दिया।

जमकर वायरल हो रहा बॉबी-काजोल का वीडियो

वैसे काजोल और बॉबी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फेमस सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर ये वीडियो शेयर किया है। दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग फैंस को बेहद पसंद आ रही है। काजोल ने एक तरफ प्रिंटेड टॉप वाला जंप सूट पहना हुआ है, वहीं बॉबी देओल व्हाइट बैगी टीशर्ट और शाइन ब्लैक पैंट में काफी हैंडसम लग रहे हैं।

आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है 'गुप्त'

आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा है 'गुप्त'

फिल्म 'गुप्त' में दर्शकों को काजोल और बॉबी की बॉन्डिंग का काफी पसंद आई थी। इस फिल्म ने फैंस के दिलों में खास जगह बनाई। आज भी दर्शकों के दिलों में इस फिल्म की कहानी और किरदार दोनों ही जिंदा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+