Kasiammal Death: 'कदैसी विवासयी' की एक्ट्रेस कसियाम्मल की मौत, 74 की उम्र में बेटे ने ऐसे ली जान
Kadaisi Vivasayi Actress Kasiammal Death: तमिल इंडस्ट्री से एक बहुत ही बुरी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनकर हर कोई हैरान हो गया है। खबर है कि तमिल फिल्म 'कदैसी विवासयी' (Kadaisi Vivasayi) में शानदार रोल में नजर आईं एक्ट्रेस कसियाम्मल (Kasiammal) का निधन हो गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 74 साल की इस एक्ट्रेस की हत्या कर दी गई है।
कसियाम्मल के बेटे ने ही की हत्या
तमिल एक्ट्रेस कसियाम्मल की निधन की खबर सुनकर उनके फैंस काफी शॉक्ड हो गए हैं। साथ ही पूरी साउथ इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कसियाम्मल के बेटे ने ही शराब के पैसे न मिलने पर अपनी मां की बेरहमी से हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार एक्ट्रेस की हत्या गत 4 फरवरी 2024 की सुबह तीन बजे हुई थी।

मां ने शराब के लिए पैसे देने से किया था इनकार
कसियाम्मल ने अपने 51 साल के बेटे को शराब के लिए पैसे देने से इनकार किया था जिससे नाराज होकर बेटे ने उनकी हत्या कर दी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 74 साल की उम्र में एक्ट्रेस कसियाम्मल को उनके ही बेटे ने लकड़ी के पट्टे से पीट-पीटकर बेरहमी से मार डाला है। खबर है कि कसियाम्मल और उनके 51 साल के बेटे नम्माकोड़ी के बीच शराब पीने को लेकर काफी विवाद हुआ था।
बेटे और मां के बीच शराब को लेकर हुआ था विवाद
नम्माकोड़ी ने अपनी मां कसियाम्मल से शराब खरीदने के लिए पैसे मांगे थे लेकिन मां ने इनकार कर दिया था। इसके बाद गुस्साए बेटे ने खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। आपको बता दें कि कसियाम्मल का बेटा नम्माकोड़ी अपनी पत्नी से अलग हो चुके हैं और अपनी मां के पास ही रहते थे। नम्माकोड़ी अपनी मां पर ही निर्भर था और खूब शराब पीता था। इस बात को लेकर उसका अपनी मां से कई बार विवाद भी हो चुका था।
नम्माकोड़ी ने गुस्से में आकर मां को पीटा था
गत 4 फरवरी 2024 को भी दोनों के बीच बहस हुई थी, जिसके बाद नम्माकोड़ी ने गुस्से में आकर अपनी मां कसियाम्मल की हत्या कर दी। एक्ट्रेस कसियाम्मल फिल्म 'कदैसी विवासयी' में अहम किरदार में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ हुई थी। इस फिल्म में किसानों के जीवन को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications