'कबीर सिंह' की एक्ट्रेस साथ मुंबई की सड़क पर 2 लड़कों ने की शर्मनाक हरकत, सदमे में है एक्ट्रेस

मुंबई, 30 नवंबर: कबीर सिंह फेम एक्ट्रेस निकिता दत्ता के साथ हाल ही में मुंबई की सड़क पर सरेआम दिल दहला देना वाला हादसा हुआ, जिसके बाद एक्ट्रेस सदमे में हैं। मुंबई के बांद्रा इलाके में घूम रही एक्ट्रेस छीना झपटी की शिकार हो गईं। दो बाइक सवार उनका मोबाइन छीनकर फरार हो गए। निकिता ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। इसमें निकिता ने बताया कि इस घटना की वजह से वे बेहद डरी हुई हैं और साथ ही निकिता ने बाकी लोगों को भी सावधान रहने के लिए कहा है। कई सेलिब्रिटी ने एक्ट्रेस का सपोर्ट किया है।

अभिषेक बच्चन की ऑन स्क्रीन वाइफ निकिता का मुंबई में सरेआम छिना फोन

अभिषेक बच्चन की ऑन स्क्रीन वाइफ निकिता का मुंबई में सरेआम छिना फोन

निकिता ने इंस्टा पर लिखी अपनी पोस्ट् में कहा कि, कल मेरे साथ एक भयानक हादसा हुआ जिसे मैं आप सबके साथ शेयर कर रही हूं। इस हादसे की वजह से मेरे पूरे 24 घंटे खराब रहे हैं। मैं शाम लगभग 7:45 बजे बांद्रा के 14 रोड पर चल रही थी। अचानक से मेरे पीछे से दो लोग आए और मेरे सिर पर मारा। जैसे ही मेरा ध्यान पलटा, बाइक में पीछे बैठे शख्स ने मेरे हाथ से मोबाइल फोन को छीन लिया। चलती बाइक पर उन्होंने इस घटना को अंजाम दिया। इससे पहले मैं कुछ कर पाती वह भाग गए।

निकिता ने लिखी पोस्ट

निकिता ने आगे लिखा, '3-4 सेकेंड के लिए तो मैं एकदम सन्न हो गई थी कि आख‍िर मेरे साथ क्या हो गया। जब तक मैं संभलकर बाइक के पीछे दौड़ती, तब तक वे बहुत दूर निकल गए थे। आसपास के दूसरे लोगों ने मेरी मदद की। एक बाइक वाले ने तो मेरी मदद के लिए उन बदमाशों का पीछा भी किया लेकिन वे पहले ही निकल चुके थे। मुझे इस हादसे से लगभग पैनिक अटैक आ गया था। ये मेरे अच्छी किस्मत थी कि आस-पास अच्छे लोगों ने इस घटना के बाद मुझे पूछा और पानी पिलाया, क्योंकि मेरे आंसू नहीं रुक रहे थे।

एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक

एक्ट्रेस को आया पैनिक अटैक

निकिता ने बताया कि, इसके बाद मैंने बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की और जो भी प्रॉसिजर था उसको पूरा किया। ये मैसेज इसलिए लिख रही हूं ताकि लोग जागरुक हो पाएं। आशा करती हूं कि ऐसा किसी और के साथ ना हो। किसी ने जो मेहनत से कमाया है उसे बिना अपनी गलती होने के उसे गंवाना ना पड़े। इस घटना पर अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों ने उनको सपोर्ट किया है।

अक्षय की फिल्म गोल्ड में किया था डेब्यू

अक्षय की फिल्म गोल्ड में किया था डेब्यू

निकिता दत्ता ने 2015 में लाइफ ओके की ड्रीम गर्ल के साथ अभिनय की शुरुआत की। वह सोनी टीवी के एक दूजे के वास्ते से प्रसिद्ध हुईं। नामिक पॉल के साथ उनकी केमिस्ट्री को फैंस ने खूब पसंद किया। बाद में उन्हें रोमांटिक थ्रिलर हासिल में जायद खान और वत्सल शेठ के साथ देखा गया। उन्होंने अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'गोल्ड' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। बाद में उन्हें कबीर सिंह, बिग बुल और डायबुक में देखा गया।

https://hindi.oneindia.com/news/entertainment/sidharth-malhotra-did-not-have-money-to-pay-the-rent-said-saw-many-ups-and-downs-of-life-650998.html
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+