जूनियर NTR ने सरेआम फैंस और मीडिया से क्यों मांगी माफी, फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' से जुड़ा है कनेक्शन

हैदराबाद में फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' का एक प्री रिलीज प्रमोशनल इवेंट होना था जिसे आखिरी समय पर कैंसिल कर दिया गया।

मुंबई, 3 सितंबरः इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अपनी अकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रमोशन में जोर शोर से जुटे हुए हैं। प्रेग्नेंट होने के बावजूद आलिया भट्ट लगातार अपनी फिल्म के हर प्रमोशनल इवेंट में शामिल हो रही हैं। इसी के चलते फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' की पूरी टीम गत शुक्रवार को हैदराबाद पहुंची थी। हैदराबाद में फिल्म का एक प्री रिलीज प्रमोशनल इवेंट और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म के लीड हीरो रणबीर कपूर, लीड हीरोइन आलिया भट्ट, नागार्जुन, मौनी रॉय, फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी, स्पेशल गेस्ट एस एस राजामौली और जूनियर एनटीआर शामिल हुए थे। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले एक प्री रिलीज प्रमोशनल इवेंट होना था जिसे आखिरी समय पर कैंसिल कर दिया गया। इस प्री रिलीज इवेंट में बतौर गेस्ट साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर भी शामिल होने वाले थे।

प्री रिलीज इवेंट करना पड़ा कैंसिल

प्री रिलीज इवेंट करना पड़ा कैंसिल

दरअसल हैदराबाद में ये प्री रिलीज प्रमोशनल इवेंट रामोजी फिल्म सिटी में होने वाला था। इस इवेंट में जूनियर एनटीआर बतौर स्पेशल गेस्ट आने वाले थे। जूनियर एनटीआर के अलावा आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, करण जौहर और नागार्जुन भी इस इवेंट में शामिल होने वाले थे। लेकिन फिर इवेंट शुरू होने के कुछ समय पहले ही कैंसिल कर दिया गया। फैंस इवेंट के कैंसल होने से काफी दुखी हुए। वह इसके लिए सावर्जनिक रूप से माफी चाहते थे।

जूनियर एनटीआर ने मांगी माफी

जूनियर एनटीआर ने मांगी माफी

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जूनियर एनटीआर ने सबके सामने जनता और मीडिया से माफी मांगी। मीडिया से बात करते हुए जूनियर एनटीआर ने कहा- मैं अपने फैंस से माफी मांगना चाहता हूं। मैं इसके साथ ही नेशनल मीडिया और तेलुगु मीडिया से भी माफी मांगना चाहता हूं। हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण उस इवेंट को कैंसिल करना पड़ा था।

पर्याप्त पुलिस न होने की वजह से इवेंट हुआ कैंसिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद पुलिस ने गणपति विसर्जन के मौके पर लोगों की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए शहर के हर कोने में पुलिस कर्मी तैनात कर रखे थे। ऐसे में मेगा इवेंट के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात नहीं किया जा सकता था। पुलिस की मानें तो फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्री रिलीज प्रमोशनल इवेंट में बड़े-बड़े कलाकार शामिल होने वाले थे। उन कलाकारों को एक झलक देखने के लिए वहां बहुत ज्यादा भीड़ भी इकट्ठा होती। साथ में मीडिया के लोग भी होते। ऐसे में सभी लोगों को मैनेज कर पाने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मी मौजूद नहीं थे।

कैमरे के सामने जूनियर एनटीआर ने कही ये बात

खबर है कि शनिवार यानी आज हैदराबाद में एक बड़ी राजनीतिक रैली भी होने वाली है जिसमें पुलिस कर्मी व्यस्त रहेंगे। ऐसे में इवेंट को कैंसिल करना जरूरी था। इवेंट के आखिरी समय में कैंसिल होने की वजह से लोग काफी नाराज हुए थे। इसी के चलते फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' के प्रेस कॉन्फ्रेंस में बतौर गेस्ट पहुंचे साउथ के सुपरस्टार जूनियर एनटीआर ने सार्वजनिक रूप में लोगों से माफी मांगी।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र'

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और उनकी रियल लाइफ पत्नी एक्ट्रेस आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट वन शिवा' आगामी 9 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी हैं। फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' एक तीन-भाग वाली काल्पनिक महाकाव्य है। इस फिल्म में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी नजर आएंगे। ये फिल्म हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़, और मलयालम भाषा में भी रिलीज की जाएगी। इस फिल्म को करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+