कौन था श्याम, जिसकी मौत के बाद सोशल मीडिया पर हो रही न्याय की मांग, जूनियर NTR भी हुए परेशान
Junior NTR Fan Shyam: साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर फैंस के बीच काफी फेमस हैं। एक्टर की तगड़ी फैन फॉलोइंग है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। एक्टर का ऐसा ही एक फैन इन दिनों चर्चा में है। हालांकि, ये फैन अब इस दुनिया में नहीं है।
रिपोर्ट्स का दावा है कि श्याम नाम के एनटीआर के इस फैन की मौत आत्महत्या से हुई है। लेकिन श्याम के दोस्त और उसका परिवार सोशल मीडिया पर न्याय की मांग कर रहे हैं।

रहस्यमयी मौत ने मचाई सनसनी
अभिनेता जूनियर एनटीआर के कट्टर फैन श्याम की रहस्यमयी मौत ने इंटरनेट पर लोगों को चौंका कर रख दिया है। हर कोई सदमे में है। 20 साल का श्याम 25 जून की सुबह कोनासीमा जिले में अपने घर में मरा हुआ पाया गया। रिपोर्टों में कहा गया है कि श्याम की मौत आत्महत्या से हुई। जबकि परिवार और दोस्तों को उसकी मौत पर शक है।
जूनियर एनटीआर ने क्या कहा?
हाल ही में जूनियर एनटीआर ने भी पुलिस से इस पूरे मामले की जांच करने को कहा। श्याम की मौत पर एनटीआर ने एक बयान भी दिया। इस बयान में लिखा था कि श्याम की मौत के बारे में जानकर काफी दुख हुआ। श्याम के परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई होगी। मैं सरकारी अधिकारियों से तुरंत मामले की जांच करने का अनुरोध करता हूं।
कौन था श्याम?
दरअसल, श्याम जूनियर एनटीआर का एक हार्टकोर फैन था। एक्टर के हर इवेंट में श्याम शामिल होता था। एक वायरल वीडियो में श्याम को धमकी के प्री रिलीज इवेंट में स्टेज पर एनटीआर से मिलने के लिए सभी सिक्योरिटीज को पार करते देखा गया था। जब जूनियर एनटीआर के गार्ड्स ने श्याम को नीचे खींचने की कोशिश की, तो एनटीआर ने सबको रोका और श्याम के साथ एक फोटो खिंचाई। कथित तौर पर श्याम पूर्वी गोदावरी जिले के एक कॉलेज का छात्र था।
तमाम हस्तियों ने की न्याय की मांग
श्याम के निधन के बाद से पूरा सिनेमा जगत सदमे में है। इस बीच पवन कल्याण, आदि शिवकुमार, निखिल सिद्धार्थ, निर्देशक मारुति से लेकर कई बड़ी हस्तियों तक ने आंध्र प्रदेश पुलिस से श्याम की मौत के मामले में हस्तक्षेप कर जांच करने का अनुरोध किया।
निर्देशक से लेकर एक्टर्स ने किया ट्वीट
निर्देशक मारुति ने लिखा कि प्रशंसक अपने पसंदीदा एक्टर्स और सिनेमा के बारे में अच्छा सोचने के अलावा कुछ नहीं सोचते। एक युवा लड़के का संदेहजनक परिस्थितियों में हमें छोड़कर चले जाना काफी दुखद है। इस कड़ी में तेलुगू देशम पार्टी के महासचिव ने भी ट्वीट कर लिखा कि बेरोजगार युवा श्याम की संदिग्ध मौत के बारे में जानकर दुख हुआ।
बिना देरी किए हो जांच
उन्होंने कहा कि उसके परिवार और दोस्तों के प्रति गहरी संवेदना। बिना कोई देरी किए जांच की जानी चाहिए। भले ही इसमें वाईसीपी नेता शामिल हों, जैसी कि स्थानीय लोगों का आरोप है। हम तब तक लड़ेंगे जब तक श्याम को न्याय नहीं मिल जाता।
एन चंद्रबाबू नायडू ने भी मांगा न्याय
एन चंद्रबाबू नायडू ने भी श्याम की मौत को लेकर एक ट्वीट करते हुए लिखा कि जिल में श्याम के निधन से गहरा दुख हुआ। उनकी मौत से जुड़ी संदिग्ध परिस्थितियां चिंताजनक हैं। मैं इस मामले की गहन जांच का पुरजोर आग्रह करता हूं। मैं चाहता हूं कि जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित हो सके। ऐसा आरोप है कि इसमें वाईएसआरसीपी के सदस्य शामिल हैं। ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications