Juhi Chawla Net Worth: भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जूही चावला, 58 की उम्र में ऐसे छापे 4600 करोड़ रुपए
Juhi Chawla Net Worth: हुरुन इंडिया रिच लिस्ट में बॉलीवुड के कई बड़े सितारों ने अपनी जगह बनाई है। इस लिस्ट में भारत के सबसे अमीर एक्टर बने हैं शाहरुख खान, जिनकी कुल संपत्ति ₹7300 करोड़ बताई गई है। लेकिन खास बात ये है कि इस लिस्ट में किंग खान के साथ-साथ उनकी पुरानी दोस्त और बिजनेस पार्टनर जूही चावला ने भी जगह बनाई है।
भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं जूही चावला
आपको बता दें कि हिंदी फिल्मों की सुपरहिट अभिनेत्री जूही चावला इस समय भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेस हैं। जूही चावला न सिर्फ अपनी चुलबुली एक्टिंग के लिए फेमस हैं बल्कि लोग उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं।

जूही चावला का 58वां जन्मदिन
जूही चावला ने साबित कर दिया है कि वह एक्टिंग करने के साथ साथ बिजनेस को भी अच्छे से संभाल सकती हैं। जूही चावला फेमस एक्ट्रेस होने के अलावा एक सक्सेसफुल बिजनेसवुमेन भी हैं। आज जूही चावला अपना 58वां जन्मदिन मना रही हैं। आइए इस खास मौके पर आपको बताते हैं कि जूही चावला किस तरह से देश की सबसे अमीर एक्ट्रेस बन पाई हैं। क्या है इसके पीछे की कहानी।
जूही चावला की कुल संपत्ति
-हुरुन लिस्ट के मुताबिक जूही चावला की कुल संपत्ति 4600 करोड़ रुपए है। उन्होंने इस मामले में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन को भी पीछे छोड़ दिया है।
-जूही चावला आज भले ही फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं हैं लेकिन बिजनेस की दुनिया में उन्होंने एक मजबूत मुकाम हासिल किया है। वह शाहरुख खान के साथ रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की को-फाउंडर हैं और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) फ्रेंचाइजी की को-ओनर भी हैं।
शाहरुख खान के साथ बिजनेस पार्टनरशिप से बढ़ी दौलत
-जूही चावला और उनके पति जय मेहता ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ मिलकर साल 2008 में KKR टीम खरीदी थी। उस वक्त इस टीम की कीमत करीब $75 मिलियन (₹623 करोड़) थी, जो अब फोर्ब्स के अनुसार बढ़कर $1.1 बिलियन (₹9,100 करोड़) हो चुकी है।
-इसके अलावा जूही चावला रेड चिलीज ग्रुप की सह-संस्थापक हैं जो फिल्म प्रोडक्शन, VFX और डिजिटल कंटेंट में बड़ा नाम है। वहीं एक्ट्रेस के पति जय मेहता के पास मेहता ग्रुप की इंडस्ट्री में बड़ा बिजनेस नेटवर्क है, जिसमें उनकी सौराष्ट्र सीमेंट लिमिटेड में हिस्सेदारी भी शामिल है। यही वजह है कि जूही चावला की नेटवर्थ साल दर साल तेजी से बढ़ती जा रही है।
आलीशान लाइफस्टाइल और लग्जरी प्रॉपर्टीज
-जूही चावला मुंबई के मालाबार हिल्स में स्थित अपने करोड़ों की कीमत वाले घर में पति जय मेहता और बच्चों के साथ रहती हैं। उनके पास गुजरात के पोरबंदर में एक पुश्तैनी बंगला भी है।
-इसके अलावा मुंबई में जूही चावला के दो हाई-एंड रेस्तरां भी हैं- Gustoso (इटैलियन) और Rue Du Liban (लेबनीज), जो एलीट क्लाइंट्स के बीच काफी पॉपुलर हैं।
-जूही चावला की कार कलेक्शन भी बेहद आलीशान है जिसमें Aston Martin Rapide (₹3.3 करोड़), BMW 7-Series, Mercedes-Benz S-Class, Jaguar XJ और Porsche Cayenne जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।
मिस इंडिया से लेकर बिजनेस आइकॉन तक का सफर
-जूही चावला का सफर 1984 में 'मिस इंडिया' का खिताब जीतने से शुरू हुआ था। उन्होंने 19 साल की उम्र में 'सुल्तानत' (1986) से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी लेकिन उन्हें असली पहचान 'कयामत से कयामत तक' (1988) मूवी से मिली थी।
-90 के दशक में जूही चावला ने 'हम हैं राही प्यार के', 'यस बॉस', 'इश्क', 'डर' और 'बोल राधा बोल' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। फिल्मों से दूर रहने के बावजूद जूही आज भी ब्रांड वैल्यू और पॉपुलैरिटी के मामले में टॉप एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं।
ब्रांड एंडोर्समेंट और सोशल मीडिया प्रेजेंस
-जूही चावला कई नामी ब्रांड्स से जुड़ी रही हैं जिनमें मैगी, पेप्सी, केलॉग्स, कुरकुरे, रूह अफजा, बोरोप्लस और केश किंग आयुर्वेदिक ऑयल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।
-सोशल मीडिया पर भी जूही चावला की मजबूत उपस्थिति है। इंस्टाग्राम पर 2.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स उनके टाइमलेस चार्म और ग्रेसफुल पर्सनैलिटी के दीवाने हैं।
जूही चावला की शोहरत और सफलता
-जूही चावला ने साबित किया है कि फिल्मी करियर के अलावा भी शोहरत और सफलता हासिल की जा सकती है। एक्ट्रेस से बिजनेसवुमन तक उनका ये सफर प्रेरणादायक है।
-जूही चावला के समझदारी से किए गए निवेश, मजबूत साझेदारियां और बिजनेस माइंडसेट ने उन्हें न सिर्फ इंडस्ट्री में प्रासंगिक बनाए रखा है बल्कि उन्हें भारत की सबसे अमीर एक्ट्रेसेस में शुमार कर दिया है।












Click it and Unblock the Notifications