Jolly LLB 3 Box Office Collection: शनिवार को औंधे मुंह गिरी अक्षय कुमार की फिल्म, दूसरे दिन कलेक्शन रहा फुस्स
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 2: अक्षय कुमार और अरशद वारसी की फिल्म को दर्शक पसंद कर रहे हैं। 19 सितंबर को रिलीज हुई फिल्म 'जॉली LLB 3' ने बॉक्स ऑफिस पर दो दिन पूरे कर लिए हैं। लेकिन इसके कलेक्शन की रिपोर्ट देखकर मेकर्स भी हैरान हैं। पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया था। वहीं, दूसरे दिन फिल्म का कलेक्शन धड़ाम से गिर गया।
फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छी कमाई की थी। जिससे फिल्म ने पहले दिन 1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई के नंबर्स सामने आ गए हैं।

'जॉली LLB 3' ने दूसरे दिन यानी शनिवार को ₹7.53 करोड़ का कलेक्शन किया। यह आंकड़ा पहले दिन की कमाई ₹12.75 करोड़ से थोड़ा कम रहा। हालांकि, फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹20.28 करोड़ हो गया है, जो एक अच्छी शुरुआत मानी जा रही है। अमूमन वीकेंड में फिल्म की कमाई ऊपर उठती है, लेकिन इस बार ऐसा देखने को नहीं मिला। फिल्म की कमाई पहले दिन के मुकाबले गिर गई है। इस कमाई को देख मेकर्स और ट्रेड एक्सपर्ट्स भी हैरान हैं। हालांकि अभी रविवार का दिन है, देखने वाली बात होगी कि फिल्म की कमाई इस दिन बढ़ती है या नहीं। क्योंकि क्रिटिक्स से फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। जिसके बाद दर्शकों ने फिल्म को प्यार दिया था।
अब देखना दिलचस्प होगा कि अक्षय कुमार और अरशद वारसी की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितनी सफल होती है। फिल्म की कहानी एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें दो वकील 'जॉली' एक-दूसरे से भिड़ते हैं। इसमें गरीब किसानों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया गया है।
अक्षय और अरशद के अलावा, फिल्म में सौरभ शुक्ला, अमृता राव और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। 'जॉली LLB 3' का निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह 'जॉली LLB' फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसके पिछले दो भागों को भी दर्शकों ने खूब सराहा था।












Click it and Unblock the Notifications