जॉनी लीवर की बेटी जेमी ने सोनम कपूर को भी नहीं बख्शा, कर डाली हूबहू मिमिक्री, Video Viral

मुंबई, 02 अक्टूबर: बॉलीवुड के दिग्गज कॉमेडियन जॉनी लीवर ने अपनी शानदार एक्टिंग के जरिए पिछले 30 सालों से दर्शकों को गुदगुदाया है। वहीं अब उनकी बेटी भी कॉमेडी के नाम पर उनसे कम नहीं है। जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और कई मिमिक्री वीडियोज भी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो एक्ट्रेस सोनम कपूर की मिमिक्री करतीं नजर आ रही है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

बोलने का वो ही अंदाज और फेस एक्सप्रेशन्स

बोलने का वो ही अंदाज और फेस एक्सप्रेशन्स

जेमी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने सिंदूर लगाया है और बिल्कुल सोनम कपूर का लुक लिया हुआ है। वहीं सोनम कपूर के बोलने की स्टाइल को हूबहू कॉपी कर रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि जेमी इंग्लिश में कुछ शहरों और देशों के नाम ले रही हैं और कई कीमती गाड़ियों के भी नाम बोल रही हैं। उनका बोलने का अंदाज और फेस एक्सप्रेशन्स सोनम कपूर जैसा लग रहा है, जिसको फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं।

जेमी के फैंस बरसा रहे प्यार

जेमी के फैंस बरसा रहे प्यार

वहीं उनके इस मिमिक्री वीडियो पर रिद्धिमा पंडित ने रिएक्ट किया है। बिगबॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रिद्धिमा ने कमेंट बॉक्स में स्माइल इमोजी पोस्ट किया है। इसके अलावा जेमी के फैंस ने उन पर जमकर प्यार बरसाया है। 92 हजार से ज्यादा लाइक और 1300 से ज्यादा कमेंट आए हैं। एक पैंस ने इस वीडियो पर कमेंट करके बताया कि ये सोनम की परफेक्ट मिमिक्री है। इसके अलावा दूसरे यूजर ने लिखा कि इस वीडियो को सोनम कपूर को देखना चाहिए।

'सोनम इज हियर, मेक वे'

'सोनम इज हियर, मेक वे'

वीडियो शेयर करते हुए जेमी ने लिखा कि 'सोनम इज हियर, मेक वे'। बता दें कि जैमी अक्सर किसी न किसी सेलिब्रिटी की नकल उतरातीं नजर आती रहती हैं। इस बार सोनम कपूर वाला लुक उनका काफी पॉपुलर हो रहा है। बता दें कि जैमी अभी इंडस्ट्री में नई हैं। उन्होंने साल 2015 में फिल्म किस किस को प्यार करूं से करियर को स्टार्ट किया था। वो अलावा हाउसफुल 4 में भी नजर आई है। वहीं हाल ही भूत पुलिस में नजर आईं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+