John Abraham की शादी को हुए 9 साल पूरे, पत्नी प्रिया रूंचाल ने शेयर की ये अनदेखी तस्वीर
जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया रुंचाल की शादी को 9 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर पत्नी ने सोशल मीडिया पर एक अनदेखी तस्वीर शेयर की। जो कि, तेजी से वायरल हो रही है।
मुंबई, 5 जून: बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम रविवार 5 जून को अपनी पत्नी प्रिया रुंचाल संग शादी की नौवीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। बता दें कि, बॉलीवुड की लाइमलाइट से दूर रहने वाली जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। शादी की सालगिरह के मौके पर उन्होंने अपने पति जॉन संग एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की जो कि, सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है।

जॉन अब्राहम की पत्नी ने शेयर किया रोमांटिक पोस्ट
प्रिया ने ये तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की। फोटो में प्रिया जॉन की गोद में बैठी हैं। एक तरफ जॉन ने सफेद रंग की शर्ट पहनी है वहीं प्रिया ने पीले रंग का कुर्ता पहना है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। अपनी तस्वीर को शेयर करते हुए प्रिया ने कैप्शन में एक स्टार और एक पीले रंग के दिल का इमोजी शेयर किया है। प्रिया के पोस्ट को देख फैंस तुरंत कमेंट करने लगे। फैंस लगातार उन्हें सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।
जॉन अब्राहम के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो, जॉन अब्राहम को आखिरी बार फिल्म अटैक में देखा गया था। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस मुख्य किरदार में नजर आईं। हालांकि, फिल्म में एक्ट्रेस का किरदार छोटा था। फिल्म को फैंस ने काफी अच्छा रिस्पॉन्स दिया था। वहीं जॉन की आने वाली फिल्म की बात करें तो एक्टर जल्द ही फिल्म 'पठान' में नजर आएंगे। ये फिल्म साल 2023 में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications