Vivek Agnihotri के 'प्रोटीन' कमेंट पर John Abraham का पलटवार, 'छाती पीटना देशभक्ति नहीं'
Vivek Agnihotri Vs John Abraham: विवेक अग्निहोत्री और एक्टर जॉन अब्राहम के बीच इन दिनों तीखी तकरार चल रही है। इसकी शुरुआत तब हुई थी जब जॉन ने कश्मीर फाइल्स की आलोचना करते हुए कहा था कि मैं ऐसी फिल्म नहीं बनाऊंगा। ऐसी फिल्मों से समाज में और तनाव बढ़ता है। इस पर पलटवार करते हुए विवेक अग्निहोत्री ने कहा था कि अपनी प्रोटीन और बाइक पर ध्यान दो, क्योंकि एक्टिंग आपसे नहीं हो सकती। अब जॉन अब्राहम ने कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर पर तंज कसते हुए कहा है कि देशभक्ति दिखाने के लिए छाती पीटने की जरूरत नहीं है।
Vivek Agnihotri ने किया था जॉन पर तीखा कमेंट
द बंगाल फाइल्स' के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने हाल ही में जॉन अब्राहम के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वो सिर्फ एक एक्टर हैं। उन्हें याद रखना चाहिए कि वो कोई इतिहासकार या फिर कोई बुद्धिजीवी नहीं हैं। इसी बयान में आगे उन्होंने कहा था था कि वह बाइक चलाने और अपनी बॉडी दिखाने और प्रोटीन खाने के लिए जाने जाते हैं। उनको ऐसी ही चीजों पर ध्यान देना चाहिए। एक्टिंग तो उन्हें आती नहीं है।

देशभक्ति पर John Abraham ने दी नसीहत
विवेक अग्निहोत्री के बयान पर पूछे सवाल के जवाब में जॉन अब्राहम ने बिना किसी का नाम लिए टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि देशभक्ति का मतलब सिर्फ छाती पीटना और चीखना-चिल्लाना नहीं है। उन्होंने कहा कि बदलाव जिम्मेदारी लेकर आता है। एक फिल्ममेकर के तौर पर अब मैं खुद को ज्यादा जिम्मेदार मानता हूं। मेरा मानना है कि फिल्मों का मुख्य काम मनोरंजन है, लेकिन हमें ध्यान रखना चाहिए कि यह गलत नैरेटिव सेट करने की दिशा में न हो। फिल्मों में राष्ट्रवाद दिखाया जा सकता है, लेकिन इसके लिए कट्टरता दिखाने की जरूरत नहीं है। जोर-जोर से चिल्लाने या दूसरों को उकसाने वाली बातें कहने की जरूरत नहीं है।
यह भी पढ़ें: John Abraham ने कश्मीर फाइल्स और छावा को बताया प्रोपगैंडा फिल्म, 'मैं कभी नहीं बनाऊंगा इस तरह का सिनेमा'
जॉन अब्राहम के करियर में दिखा है बड़ा बदलाव
जॉन अब्राहम के फिल्मी करियर पर नजर डालें, तो शुरुआत में वह अपने लुक्स और टोंड बॉडी के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जिस्म, रेस, धूम जैसी फिल्में कीं और लड़कियों के बीच खासे पॉपुलर हुए थे। इसके बाद मद्रास कैफे से उनकी जर्नी बदली और उन्होंने परमाणु, डिप्लोमैट और बाटला हाउस जैसी फिल्में बनाईं और बतौर प्रोड्यूसर भी खुद को स्थापित किया है।
यह भी पढ़ें: Vivek Agnihotri का ममता बनर्जी पर हमला, 'मुर्शिदाबाद में हिंदू लड़कियां नहीं मिलती, गुंडों की पार्टी है TMC'












Click it and Unblock the Notifications