John Abraham का भी होने वाला है डिवोर्स! शादी तोड़ने के पीछे सामने आई हैरान करने वाली वजह
John Abraham Divorce: बॉलीवुड में एक और पावर कपल का तलाक होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि डैशिंग एक्टर जॉन अब्राहम 11 साल की शादी के बाद वाइफ प्रिया रुंचाल से अलग हो सकते हैं। दोनों की शादी साल 2014 में एक प्राइवेट सेरेमनी में हुई थी। पिछले साल एनिवर्सरी पर जॉन ने अपनी पत्नी के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर की थीं। कपल के रिश्ते में दरार के कारणों का पता नहीं चला है, लेकिन कहा जा रहा है कि दोनों अलग हो रहे हैं।
बॉलीवड रियल रिपोर्टर 105 नाम के अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया गया है जिसमें दोनों के अलग होने का दावा किया गया है। रिपोर्ट में एक इंटरव्यू के हवाले से दावा किया गया है कि जॉन अब्राहम ने कुछ दिन पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि मैं और मेरी पत्नी दोनों परिवार बढ़ाना चाहते थे, लेकिन लगता नहीं है कि अब ऐसा हो पाएगा।

John Abraham के डिवोर्स की क्या है वजह?
जॉन अब्राहम की पत्नी प्रिया रुंचाल पेशे से इनवेस्टमेंट बैंकर हैं और वह एक्टर के प्रोडक्शन हाउस का भी कामकाज देखती हैं। इसके अलावा, जॉन की फुटबॉल टीम नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी की चेयरपर्सन भी हैं। दोनों की मुलाकात जिम में हुई थी और यहीं से करीब आए। प्रिया से शादी से पहले जॉन अब्राहम ने 9 साल तक बिपाशा बासु को डेट किया था।
कहा जाता है कि जॉन जब बिपाशा के साथ रिश्ते में थे उसी दौरान उनकी क्लोजनेस प्रिया के साथ हुई थी। इसके बाद दोनों अलग हो गए। जॉन और प्रिया ने साल 2014 में शादी कर ली।
यह भी पढ़ें: John Abraham ने कश्मीर फाइल्स और छावा को बताया प्रोपगैंडा फिल्म, 'मैं कभी नहीं बनाऊंगा इस तरह का सिनेमा'
जॉन की मैरिड लाइफ में सब कुछ ठीक नहीं?
जॉन अब्राहम के डिवोर्स को लेकर अब तक कुछ कन्फर्म तौर पर नहीं कहा जा रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि कपल के बीच कुछ बातों को लेकर गंभीर मतभेद हैं जिसकी वजह से दोनों अलग हो रहे हैं। हालांकि, अब तक जॉन की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है और न ही Oneindia Hindi रिपोर्ट्स के दावों की सत्यता की पुष्टि करता है।
यह भी पढ़ें: Baby John: वरुण धवन की 'बेबी जॉन' ने 10वें दिन ही तोड़ा दम, की इतनी कमाई कि आप सोच नहीं सकते












Click it and Unblock the Notifications