'इस छोटे गांव की लड़की को देखिए....', मनीषा रानी ने ऐसा क्या किया, बड़े-बड़े सेलिब्रिटीज भी कर रहे तारीफ
Manisha Rani Vote: रियलिटी शो झलक दिखला जा 11 को अपने फाइनलिस्ट मिल गए हैं। बिग बॉस ओटीटी 2 की फेम और बिहार की मनीषा रानी भी इस फाइनल में पहुंच चुकीं है। ऐसे में बड़े-बड़े फिल्म डयरेक्टर और फिल्म स्टार्स की तारीफ तो बनती हैं।
छोटे गांव से आई मनीषा रानी के जज़्बे और मेहनत से पायी कामियाबी को देख दिग्गजों ने मनीषा की खूब सरहाना किया। ऐसे में फेन्स ने भी मनीषा को खूब बधाई दी। मनीषा रानी ने भी फैंस को थैंक्स कहा है।

फिल्म द कश्मीर फाइल के डयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने मनीषा की तारीफ के पुल बांधते हुए अपने ट्विटर पर लम्बी सी लाइन लिख कर कहा, "मुझे भारत के युवाओं की सफलता देखकर बहुत खुशी होती है। इस युवा मिडिल क्लास लड़की को देखिए, जो बिहार के छोटे से कस्बे मुंगर से आई है। 8 साल की उम्र में मनीषा के पैरेंट्स अलग हो गए थे। मनीषा के कई जगह नौकरी करने के बाद उनकी किस्मत उन्हें मुंबई ले आई और मनीषा को डांस इंडिया डांस में आने का मौका मिला। लेकिन मनीषा, शो के पहले ही राउंड में बाहर हो गईं।''
डायरेक्टर ने आगे लिखा,"मनीषा ने अपने टैलेंट को चैलेंज के तौर पर लिया, कड़ी मेहनत करके खुद को तैयार किया और आज 9 साल बाद ये युवा और टैलेंटेड लड़की, जिसका नाम मनीषा रानी है, जो आज झलक दिखला जा के फाइनल में है।
इसी तरह सोनू सूद ने भी एक वीडियो के माध्यम से मनीषा रानी को बधाई देते हुए कहा,"इतने छोटे से उम्र में नाम, पैसा, सोहरत कमाया है, बहुतों की मदद की हैं . लेकिन याद रखें ये पैसा सब बड़े काम के आगे बहुत छोटी चीज़ होती हैं। सोनू सूद ने आगे कहा,"प्रोमिस आगे जब भी हम मिलेंगे साथ में जुड़ेंगे और नयी जिन्दंगी बदलने की कोशिश करेंगे और चहरे में मुस्कुराहट लाने की कोशिश करेंगे।''
ऐसे ही कई तमाम बड़े दिग्गजों ने मनीषा रानी को बधाई देते हुए उनका होंसला बढ़ाया।












Click it and Unblock the Notifications