Jewel Thief Movie Review: जयदीप अहलावत ने सेट की विलन की नई परिभाषा, सैफ के साथ निकिता दत्ता ने बिखेरा जलवा

मूवी रिव्यू : ज्वेल थीफ- द हाइस्ट बिगिन्स
एक्टर्स: सैफ अली खान, जयदीप अहलावत, निकिता दत्ता और कुणाल कपूर
डायरेक्टर : कूकी गुलाटी, रॉब्बी ग्रेवाल
प्लेटफॉर्म : नेटफ्लिक्स
रेटिंग: 3 स्टार्स

नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान, जयदीप अहलावत निकिता दत्ता स्टारर फ़िल्म ज्वेल थीफ़ द हिस्ट बेगिंस रिलीज हुई हैं। फिल्म सस्पेंस और एडवेंचर से भरी है। एक लंबे समय बाद कुणाल कपूर भी नजर आ रहे हैं। आज के रिव्यू में जानते हैं कैसी हैं, यह नई ज्वेल थीफ़ द हिस्ट बेगिंस।

Jewel Thief Thriller Movie Review

कहानी महंगी चोरी की
महंगी पेंटिंग्स और बेशकीमती ज्वैलरी के माफिया की दुनिया के बीच में यह कहानी शुरू होती है। इस कहानी के चार प्रमुख किरदार अडरवर्ल्ड माफिया राजन औलक (जयदीप अहलावत), तेज तर्रार ज़्वैलथीफ़ रेहान रॉय ( सैफ अली खान) , राजन की पत्नी फराह (निकिता दत्ता) और मुंबई पुलिस का एसटीएफ आफिसर विक्रम पटेल (कुणाल कपूर) हैं ।

राजन औलक अंडरवर्ल्ड माफिया हैं लेकिन सोसायटी में वह एक पेंटर और आर्ट लवर जाना जाता है। उसे एक दिन पता चलता है कि आफ्रिका का मशहूर कोहिनूर रेड सन वर्ल्ड टूर के लिए इंडिया में प्रदर्शनी के लिए आया है। वह इस रेडसन को अपने इंटरनेशल माफिया मूसा के लिए चोरी करने का प्लान बनाता हैं। इस चोरी को अंजाम देने के लिए वह रेहान रॉय की फैमिली को फंसाकर उसे मुंबई आने पर मजबूर करता हैं। बुडापेस्ट से इंडिया आने के लिए रेहान मुंबई पुलिस को मोहरा बनाता हैं। एक इंटरनेशनल थीफ होने के चलते रेहान को उनके पिता से अपने सारे संबंध तोड़ दिया हैं लेकिन रेहान अपने पिता से बहुत भावात्मक लगाव रखता हैं । राजन औलक से मिलने पर रेहान को पता चलता हैं उसकी पत्नी फराह के फैमिली को फंसाकर जबरजस्ती अपने साथ रखा हैं ।

रेडसन की चोरी का प्लान शुरू हो जाता हैं राजन के खतरनाक इरादे हैं। रेहान को हर कदम पर खतरा हैं एसटीएफ आफ़िसर विक्रम पटेल उसके हर प्लान पर अपने नजरे रखा हैं कोहिनूर रेडसन की चोरी क्या हो पाएगी? राजन की कैद में फराह क्या कुछ कर पाएगी?

जयदीप का जयघोष
फिल्म में अभिनय की बात करें तो सैफ अली खान, जयदीप अहलावत और निकिता दत्ता ने इस शानदार थ्रिलर में अपने अभिनय से जान डाल दिया है। रेहान के किरदार में सैफ अली ख़ान ठीक लगे हैं। पिता के साथ इमोशनल सींस में भी वो अच्छे हैं। अभिनेता जयदीप अहलावत ने विलेन को एक नया स्टैंडर्ड दिया हैं । एसटीएफ के आफ़िसर के किरदार में कुणाल कपूर भी बढ़िया लगते हैं। इस फ़िल्म में अपने अभिनय से सबसे ज़्यादा निकिता दत्ता चौंकाती हैं एक अभिनेत्री के रूप में उनके अभिनय में एक जबरजस्त बदलाव देखने को मिलता हैं फराह अपने परिवार को बचाने के लिए एक खूंखा अपराधी राजन के साथ रहने की पीड़ा उनके किरदार के चेहरे पर साफ़ देखी जा सकती हैं।

कहानी ने बनाई एंगेजिंग फिल्म
निर्देशक कुक्की गुलाटी ने एक क्लासिक कहानी पर जबरजस्त सस्पेंस और एंगेजिंग फिल्म बनाई है। फिल्म काफी फास्ट हैं। बुडापेस्ट, मुंबई, लंदन, और इंस्तांबुल फ़िल्म की कहाई तेज़ी से कई देशों से होकर गुजरती हैं फ़ैमिली फर्स्ट फ़िल्म में अंत तक देखने को मिलता हैं फ़िल्म के दमदार संवाद सुमित अरोड़ा ने लिखे हैं और डेविड लोगन का स्किनप्ले दर्शकों को अंत तक बांध कर रखता हैं । फ़िल्म में विदेशों की कई खूबसूरत लोकेशंस को बढ़िया फ़िल्माया गया हैं ।

फिल्म एक फन वॉच है, इसकी लेंथ भी ठीक है। जिसे आप बिना बोर हुए इसे बिंज वॉच कर सकते हो। फिल्म में जयदीप का किरदार चौंकाने वाला है। उन्होने विलन बन एक ऐसी परफॉर्मेंस दी है, जो आने वाले कुछ समय तक याद रखी जाएगी। मेरी बात यहीं तक आप भी फिल्म देखिए और अपनी राय बनाइए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+