अब तुम्हारे बिना मैं... तारक मेहता की मशहूर एक्ट्रेस पर टूटा दुखों का पहाड़, हादसे को सुन नम हुई फैंस की आंखें
Jennifer Mistry: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर बंसीवाल लंबे समय से चर्चा में है। बीते दिनों उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इसके बाद से वे काफी सुर्खियों में हैं। अब एक्ट्रेस से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है।
जेनिफर ने अपने फैंस के साथ एक खबर शेयर की है, जिसे सुनने के बाद फैंस काफी शॉक हो गए। एक्ट्रेस की जिंदगी में मानो दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। जबसे फैंस ने उनका पोस्ट देखा, हर कोई सन्न है कि आखिर ऐसा कैसे हो गया।

दरअसल, तारक मेहता की जेनिफर मिस्त्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि जिंदगी और मौत से लड़ रही उनकी बहन ने दम तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहा है।
जेनिफर ने इमोशनल पोस्ट शेयर करते हुए लिखा- मेरी प्यारी बहन डिंपल तुम्हारे बिना जिंदगी की कल्पना भी नहीं की जा सकती। लव यू मिस यू। तुम्हीं ने हमें सिखाया कि कैसे लाइफ के हर पल को जिंदादिली से जीना है और हंसना है भले ही फिर हालात कैसे भी हों। इसके बाद एक्ट्रेस ने लिखा कि तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।
बताते चलें कि कुछ ही दिनों पहले जेनिफर ने ईटाइम्स संग बातचीत में बताया था कि उनकी छोटी बहन इस वक्त बहुत ज्यादा बीमार हैं और वे्ंटिलेटर पर हैं। बहन जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं ऐसे में उन्हें अपनी बहन की देखभाल के लिए अपने होमटाउन जाना होगा। बहन की हालत काफी खराब है और ऐसे में ना तो उनके पास पैसा है और ना ही कोई काम।












Click it and Unblock the Notifications