पहली बार अमिताभ बच्चन को लेकर हुआ चौंकाने वाला खुलासा, पत्नी जया ने कैसे दिया मुश्किल वक्त में साथ?
Jaya Bachchan: जया बच्चन और अमिताभ बच्चन फैंस के लिए एक आदर्श कपल माने जाते हैं। 3 जून 1973 को कपल शादी के बंधन में बंधा था और आज तक दोनों का रिश्ता मजबूती से चला आ रहा है। मगर रील लाइफ की तरह रीयल लाइफ में ये लव स्टोरी एक ही पटरी पर नहीं चली बल्कि दोनों की जिंदगी में बहुत तरह की मुश्किले आईं।
अमिताभ बच्चन की नातिन के शो व्हाट द हेल नव्या में अकसर परिवार से जुड़े कई तरह के खुलासे होते हैं। हाल ही में नव्या के शो में उनके नाना अमिताभ बच्चन को लेकर ऐसा खुलासा हुआ, जिसके बारे में कई लोग नहीं जानते होंगे। पत्नी जया ने बताया कि कैसे अमिताभ बच्चन की जिंदगी में परेशानियां आईं।

अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के महानायक हैं और उन्हें ये नाम ऐसे ही नहीं मिला है। एक्टर ने बॉलीवुड पर राज किया है। मगर बहुत कम ही लोग जानते होंगे कि एक्टर की जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था, जो बहुत ही मुश्किलों भरा था। जया बच्चन ने कहा कि उन्होंने कभी भी अमिताभ की जिंदगी में ज्यादा दखल नहीं दिया। वो बस उनके पीछे पिलर बनकर खड़ी रहीं।
बताते चलें कि अमिताभ बच्चन के लिए एक दौर बेहद ही मुश्किलों भरा था। एक्टर बोफोर्स घोटाले में फंस गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने एक वक्त पर एक के बाद एक फ्लॉप फिल्में भी दी थीं। इसके बाद वे प्रोड्यूसर भी बने मगर सफल नहीं हो सके। इसके बाद एक समय ऐसा आया कि एक्टर लगभग दिवालिया ही हो चुके थे।
जया बच्चन ने कहा कि हम जिंदगी में अलग-अलग दौर के मु्श्किल वक्त से गुजरे। मगर हमने साथ मिलकर उनका सामना किया। मुझे नहीं मालूम कि मैंने क्या सही किया और क्या गलत मगर जब कोई शख्स इस तरह के दौर से गुजर रहा हो तो बस साथ रहना मगर चुप रहना ज्यादा अच्छा है। गुस्सा करना या फिर किलसना बेकार है।












Click it and Unblock the Notifications