सास-ससुर के साथ बुरा बर्ताव करती थीं जया बच्चन, सरेआम उड़ाया था मजाक, फिर सास ने उठाया ऐसा कदम

Jaya Bachchan Mother In Law: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन अक्सर अपने बयानबाजी की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। इसके अलावा वह पैपराजी संग अपने गुस्से की वजह से चर्चा में रहती हैं। ऐसे में जानते हैं कि आखिर जया के अपने सास-ससुर के साथ कैसे संबंध थे।

जया बच्चन के एक करीबी दोस्त अमर सिंह ने इस बात का खुलासा किया था कि वह अपने सास-ससुर के साथ बहुत बुरा बर्ताव करती थीं। लेकिन अमिताभ बच्चन उन्हें कुछ कह नहीं पाती थीं। एक बार तो जया बच्चन ने अपने ससुर का मजाक तक उड़ाया था जिसकी वजह से उन्हें सास ने खूब डांट लगाई थी।

Jaya Bachchan

दरअसल, जया बच्चन के करीबी दोस्त ने दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में इस बारे में बताया था। उन्होंने कहा था कि जया बच्चन की अपने सास-ससुर के साथ बिल्कुल भी नहीं पटती थी। जया के बर्ताव से अमिताभ इतने परेशान हो गए थे कि उन्होंने उन्हें एक अलग घर लेकर दे दिया था। जहां जया अपने दोनों बच्चों के साथ और सास-ससुर से अलग रहती थीं।

एक बार जया बच्चन ने सबके सामने अपने ससुर हरिवंशराय बच्चन का ऐसा मजाक उड़ाया था। ये देख एक्ट्रेस की सास से रहा नहीं गया और फिर उन्होंने जया की खूब डांट लगाई। कोईमोई की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन अपने पिता के 80वें जन्मदिन पर उम्र पर कुछ बता रहे थे तभी जया ने मजाक उड़ाया।

अमिताभ बच्चन ने कहा था कि, जब 60 साल के हुए थे तब हमने सेलिब्रेट किया था. तब ये निकला था- जब साठा तब पाठा। इस पर जया बच्चन ने पूछा कि, '100 के हो जाएंगे तब क्या कहते हैं? जब आप 100 के होंगे तो बोल नहीं पाएंगे, हम बोलेंगे।' ये सुनकर जया बच्चन की सास भड़क गईं और फिर उन्होंने सरेआम एक्ट्रेस की झाड़ लगाई।

ऐसा कहा जाता है कि अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी के बाद बिग बी के परिवार वाले एक्ट्रेस के व्यवहार से कुछ खास खुश नहीं थे। यहां तक कि एक्टर के पिता ने उन्हें चेतावनी देते हुए कहा था कि, इस शादी के बाद उनका घर बर्बाद हो जाएगा। हालांकि शादी के 51 साल बाद भी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन एकसाथ खुश हैं।

ये भी पढ़ें: 'जया आंटी तो यंग दिखना चाहती हैं', Jaya Bachchan का लुक देख लोगों की फटी रह गई आंखें, उड़ रहा मजाक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+