'मैं चाहती हूं वो बाहर निकले...' ऐश्वर्या राय को जया बच्चन ने कहा था 'नर्स', क्या यहीं से शुरू हुई थी अनबन?

Aishwarya Rai and Jaya Bachchan: इन दिनों ऐश्वर्या राय और सास जया बच्चन संग खटपट की खबरें आती रहती हैं। कुल मिलाकर कहें तो बच्चन परिवार में अनबन की अफवाहें चलती रही हैं। मगर एक वक्त ऐसा भी था, जब जया बच्चन अपनी बहू के बारे में खुलकर मीडिया के सामने बातें कहती थीं। एक दफा खुद जया बच्चन ने बहू को लेकर ऐसा कुछ कह दिया, जो देखते ही देखते सुर्खियों में छा गया।

एक वक्त ऐसा था, जब जया बच्चन और बहू ऐश्वर्या के रिश्ते में मिठास थी। जया ने एक बार इंटरनेशनल बिजनेस टाइम्स को इंटरव्यू भी दिया था, जिसमें उन्होंने बहू ऐश्वर्या को लेकर काफी कुछ कहा था।

Aishwarya

जया बच्चन ने कहा कि आराध्या काफी लकी हैं क्योंकि उनके पास नर्स है, वो भी मिस वर्ल्ड। जया ने आगे अपनी बहू की तरीफ करते हुए कहा कि बतौर मां ऐश्वर्या किसी पर भी निर्भर नहीं हैें, जो कि बहुत ही अच्छी बात है। इसके बाद उन्होंने कहा कि मैं चाहती हूं कि ऐश्वर्या बाहर निकलें।

बताते चलें कि साल 2007 का समय था, जब अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय एक दूसरे संग शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के पांच साल के बाद ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। फैंस के बीच आराध्या काफी मशहूर हैं। बीते दिनों उनकी तस्वीर भी वायरल हुई थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद भी किया।

इसके अलावा ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ अनबन की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में है। दोनों के बीच तलाक की खबरों ने तूल पकड़ा हुआ है। हालांकि बच्चन परिवार ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

होली पर भी बच्चन परिवार में हो रही अनबन को लेकर खबरें आईं जब फैंस ने देखा कि ऐश्वर्या ने सास-ससुर के साथ होली के त्योहार को सिलिब्रेट नहीं किया। हर किसी का कहना था कि जरूर परिवार में कुछ खटपट चल रही थी। हालांकि बाद में जानकारी मिली की बेटी आराध्या के लिए ऐश्वर्या ने उसके स्कूलमेट्स के परिवार संग पार्टी रखी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+