खुद को अमिताभ की बीवी मानती थीं ये फेमस एक्ट्रेस, पत्नी को कहती थीं 'दीदी', इस हरकत ने जया बच्चन का खौलाया खून
अमिताभ बच्चन ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर एक समय में राज किया है। एक्टर का नाम एक से बढ़कर एक हसीनाओं संग जुड़ा, जिसमें जीनत अमान, परवीन बॉबी और स्मिता पाटिल जैसी अभिनेत्रियों का नाम शामिल है। मगर रेखा संग उनके अफेयर की चर्चाएं तो सदाबहार ही रहीं। मगर एक वाकया ऐसा हुआ, जिसने जया बच्चन को काफी परेशान करके रख दिया था।
बताते चलें कि एक वक्त था, जब अमिताभ बच्चन, जया बच्चन और रेखा तीनों एक ही छत के नीचे रहा करते थे। हैरानी की बात है कि अमिताभ की शादी के तीन साल के बाद ही रेखा संग उनके अफेयर की खबरें उड़ने लगीं। मगर फिर एक वाकया ऐसा हुआ, जिसने जया बच्चन को काफी परेशान करके रख दिया था।

फिल्म 'दो अनजाने' के सेट पर भी कई वाकये ऐसे हुए, जिनमें रेखा काफी अजीबोगरीब बर्ताव करती दिख जाती थीं। रेखा कई बार ऐसा बर्ताव करती थीं, मानो वो अमिताभ बच्चन की बीवी हों। जब भी अमिताभ बच्चन आते थे तो कई बार वे ऐसा कुछ करती थीं कि सबकी नजरें उन्हीं पर आकर टिक जाती थीं।
अजीब बर्ताव करती थीं रेखा
यासिन उस्मान ने अपनी किताब रेखा-कैसी पहले जिंदगानी में उनकी जिंदगी के कई ऐसे किस्सों का जिक्र कर लोगों का ध्यान खींचा है, जो अपने आप में काफी हैरत भरे हैं। मुजफ्पर अली बताते हैं कि दिल्ली में उमराव जान का शूटिंग चल रही थी, तो जब भी अमिताभ सेट पर आते थे तो रेखा उन्हें देखने के बाद काफी नर्वस हो जाती थीं। रेखा को देखकर ऐसा लगता था, मानो वो कोई चलती फिरती लाश हों। अमिताभ भी ठहरे फैमिली मैन, वो रेखा को कभी उस रूप में स्वीकार कर ही नहीं पाए जैसा कि वे चाहती थीं।
रेखा ने पार कर दी हदें
अली ने बताया कि रेखा कभी अमिताभ का नाम नहीं लेती थीं बल्कि वे उन्हें शादीशुदा महिला की तरह इन्होंने या फिर इनको बुलाती थीं। कई लोगों ने इस बात पर गौर किया था। रेखा जया बच्चन को दीदी भाई कहती थीं। मगर एक दफा जया बच्चन भी काफी हैरान रह गईं, जब रेखा नीतू कपूर और ऋषि कपूर की शादी में सिंदूर लगाकर पहुंची थीं। इस वाकये ने अमिताभ संग उनके अफेयर की खबरों को खूब हवा देने का काम किया था।












Click it and Unblock the Notifications