हेमा मालिनी के बर्थडे पर पैपराजी की जया बच्चन ने लगाई फटकार, कहा- 'अब आप लोग इतना डायरेक्शन...'
Jaya Bachchan Poses Paparazzi: 16 अक्टूबर को ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने अपना 75वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर तमाम बॉलीवुड सितारे शामिल हुए। सभी एक्टर्स ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। ऐसे में जया बच्चन ने बार फिर पैपराजी पर आग बबूला होकर उनकी फटकार लगाई।
हेमा मालिनी ने अपने जन्मदिन पर ग्रैंड पार्टी रखी। जिसमें लगभग सभी बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इस खास मौके पर जया बच्चन ने भी शिरकत की। इस दौरान जया बच्चन ने पद्मिनी कोल्हापुरी के साथ पैपराजी को मुस्कुराते हुए जमकर पोज दिए और कई सारी फोटो भी क्लिक करवाई।

जया बच्चन का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जया काफी खुश नजर आ रही हैं। उन्होंने पैपराजी को कहा, ये पद्मिनी मुझे यहां लेकर आई है। इसके बाद पैपराजी कहते हैं कि, जया जी को लाना काफी मुश्किल है। इसके बाद जया ने मुस्कुराते हुए पोज दिए तभी पैपराजी उन्हें पोज देने के लिए कहते हैं तो वह गुस्सा हो जाती हैं।
जया बच्चन ने अचानक पैपराजी को फटकार लगाते हुए कहा, 'आप इतना ज्यादा डायरेक्शन मत दीजिए।' अब एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। लोग एक्ट्रेस को जमकर ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये एटीट्यूड एक एक्ट्रेस का नहीं बल्कि एक नेता का है'। एक ने लिखा, 'चलो इन्होंने स्माइल तो की'।
बता दें कि, हेमा मालिनी के बर्थडे पार्टी में धर्मेंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ड्रीम गर्ल को बर्थडे केक भी खिलया। इसके अलावा पार्टी में ईशा देओल, सलमान खान, रानी मुखर्जी, रवीना टंडन, विद्या बालन, माधुरी दीक्षित समेत कई बड़े सितारे शामिल हुए। हालांकि बॉबी देओल और सनी देओल पार्टी से नदारद रहे।












Click it and Unblock the Notifications