'जिस मर्द के सीने पर बाल न हो उस पर...', जया बच्चन ने बेटी श्वेता बच्चन को दी ऐसी सलाह, उड़े अभिषेक के होश
Jaya Bachchan and Shweta Bachchan: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन जितने शांत स्वभाव के हैं, उनकी पत्नी जया बच्चन उतनी ही बेबाकी से अपनी बात बोल जाती हैं। जया बच्चन न सिर्फ एक अच्छी एक्ट्रेस हैं बल्कि एक शानदार पॉलिटिशियन भी हैं। जया बच्चन अक्सर अपनी बातों और गुस्सैल रवैये को लेकर सुर्खियों में छा जाती हैं। हालांकि इन सबके बावजूद वह अपनी राय रखने से कभी पीछे नहीं हटती हैं।
अभिषेक बच्चन नेमां जया बच्चन को लेकर कही ये बात
जया बच्चन अपने दोनों बच्चो अभिषेक और श्वेता को कई तरह की सलाह देती रहती हैं। इसी बीच अभिषेक बच्चन का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह कह रहे हैं उनकी मां बहन श्वेता बच्चन को कई तरह की सलाह देती रहती हैं। कई बार तो ये सलाह बिल्कुल अजीबोगरीब होती है।

जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन को लेकर बड़ा खुलासा
टीवी के फेमस कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में एक बार गेस्ट बनकर पहुंचें अभिषेक बच्चन ने अपनी मां जया बच्चन और बहन श्वेता बच्चन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे। दरअसल इस शो में कपिल शर्मा ने वहां मौजूद सभी स्टार्स से पूछा था कि 80 और 90 की दशक में फिल्म के हीरो के सीने में बाल होते थे लेकिन अब ऐसा क्यों नहीं होता है।
'मां ने बहन को दी थी ये बड़ी सलाह'
कपिल शर्मा की बात सुनते ही अभिषेक बच्चन ने मजाकिया अंदाज में कहा था कि उनके सीने में बाल हैं और ऐसा उन्होंने उनकी मां जया बच्चन के कहने पर रखा हुआ है। इसके अलावा अभिषेक बच्चन ने अपनी मां और बहन श्वेता से जुड़ी भी एक खास बता लोगों को बताई।
'उस मर्द पर बिल्कुल विश्वास मत करना....'
अभिषेक बच्चन ने कहा था- एक बार मेरी मां जया बच्चन ने बहन श्वेता से कहा था कि उस मर्द पर बिल्कुल विश्वास मत करना जिसके सीने पर बान न हो। हालांकि उन्होंने बहन से ऐसा क्यों कहा था ये उनका आज तक पता नहीं चल पाया है। आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन के दो बच्चे हैं जिनमें श्वेता बच्चन घर की बड़ी बेट हैं और अभिषेक उनके छोटे भाई हैं।












Click it and Unblock the Notifications