जय भानुशाली और माही विज शादी के 14 साल बाद लेने जा रहे हैं तलाक? क्या हुआ कपल के साथ?

Jay Bhanushali and Mahhi Vij Divorce: टीवी इंडस्ट्री का सबसे पसंदीदा कपल कहे जाने वाले जय भानुशाली और माही विज अब अपने रिश्ते को खत्म करने की तैयारी में हैं। खबर है किये कपल अब तलाक लेने जा रहा है।

क्या जय भानुशाली और माही विज ले रहे हैं तलाक?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक शादी के 14 साल बाद जय भानुशाली और माही विज ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल कर दी है। साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े की केमिस्ट्री और फैमिली लाइफ हमेशा चर्चा में रही है।

Jay Bhanushali and Mahhi Vij

शादी के 14 साल बाद क्या हुआ कपल के साथ?

सोशल मीडिया पर जय भानुशाली और माही विज अक्सर अपनी बेटी और गोद लिए बच्चों के साथ खूबसूरत पलों की झलकियां शेयर करते थे लेकिन अब इन सबके बीच उनके रिश्ते में आई दूरी ने फैंस को चौंका दिया है।

बच्चों की कस्टडी पर हो चुका है फैसला?

-हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार जय भानुशाली और माही विज के बीच पिछले कुछ महीनों से अनबन की खबरें चल रही थीं। जुलाई 2025 में भी उनके अलग होने की अफवाह सामने आई थीं लेकिन तब दोनों ने इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।

-अब खबरें आ रही हैं कि कपल ने बच्चों की कस्टडी को लेकर भी आपसी सहमति बना ली है। बताया जा रहा है कि तलाक की अर्जी दाखिल करने के बाद से ही दोनों अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि अब तक जय भानुशाली और माही विज की तरफ से इस मामले पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कब हुई थी जय भानुशाली और माही विज की शादी?

-जय भानुशाली और माही विज ने साल 2011 में शादी की थी। उनकी लव स्टोरी टीवी की सबसे प्यारी कहानियों में से एक मानी जाती है। दोनों तीन बच्चों के माता-पिता हैं, जिनमें से दो बच्चे, राजवीर और खुशी को उन्होंने साल 2017 में अपने केयरटेकर से गोद लिए थे। बाद में साल साल 2019 में माही ने बेटी तारा को जन्म दिया जिसके बाद उनका परिवार पूरा हो गया।

-सोशल मीडिया पर जय भानुशाली और माही विज अक्सर अपनी तीनों संतानों के साथ मस्ती भरे वीडियोज और रील्स शेयर करते रहते थे। उनकी फैमिली बॉन्डिंग को देखकर फैंस उन्हें पावर कपल कहा करते थे।

-फिलहाल दोनों की तलाक की खबरों ने उनके चाहने वालों को हैरान और दुखी कर दिया है। अब सबकी निगाहें जय भानुशाली और माही विज पर टिकी हैं कि क्या वह इस रिश्ते को एक और मौका देंगे या फिर अलग राह चुन लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+