Jawan: 'देश की भलाई के लिए सब स्पॉइलर माफ...' शाहरुख खान के ट्वीट ने जीता फैंस का दिल

Jawan actor Shah Rukh Khan: बॉक्स ऑफिस पर शाहरुख खान की 'जवान' फिल्म ने तहलका मचाया हुआ है। शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की फिल्म ने अब तक बॉक्स ऑफिस में 202 करोड़ का शानदार बिजनेस किया है। इस बीच फैंस के फेवरेट एसआरके के एक ट्वीट ने बहस छेड़ दी है।

हाल ही में ट्विटर पर फैन ने फिल्म के स्पॉइलर के बारे में बात की। फैन ने उस सीन की बात की, जिसमें फिल्म के एंड में शाहरुख समझदारी से मतदान के महत्व पर जोर देते कह रहे हैं कि अगर इससे हमारे देस की भलाई होती है तो आप स्पॉइलर दे सकते हैं। यूजर ने कहा कि सर मैं स्पॉलइर नहीं देना चाहता लेकिन अंत में क्या भाषण दिया। शाहरुख ने ट्वीटर का जवाब देते हुए कहा कि अरे इसमें स्पॉइलर नहीं है... देश की भलाई के लिए सब स्पॉइलर माफ।

Jawan

एसआरके ने आगे कहा कि सभी को वोट देने के अपने अधिकार का प्रयोग बेहद समझदारी और जिम्मेदारी से करना चाहिए। पर हां... सबको छोड़कर बाकी फिल्म के स्पॉलइर मैं नहीं बता रहा हूं। और आप भी मत बताना प्लीज।

एक और फैन ने पूजा कि सर काली के साथ डील क्यों नहीं कर रहे.. मैं विजय सेतुपति सर का बहुत ब़ड़ा फैन हूं। इसके जवाब में शाहरुख ने कहा कि मैं भी विजय सर का बहुत ब़ड़ा फैन हूं... पर काली का काला धन तो ले लिया, अब देखो दूसरों के भी स्विस बैंकों से लेकर आता हूं... बस वीजा का ही इंतजार कर रहा हूं। हा हा।

फैंस के ट्वीट्स पर शाहरुख खान के ये रिप्लाई देखने के बाद एक्टर के फैंस काफी खुश हुए। एक्टर की फिल्म को लेकर भी वे काफी तारीफ कर रहे थे। लोगों का कहना था कि एक्टर ने फिल्म में हमेशा की तरह अपनी दमदार एक्टिंग से दिल जीत लिया है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान की बात करें तो इसे फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में एसआरके के अलावा नयनतारा और विजय सेतुपति भी लीड रोल में हैं। फिल्म ने 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। आने वाले दिनों में इसकी और ताबड़तोड़ कमाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+