'जवान' ने की 400 करोड़ क्लब में एंट्री, मन्नत की बालकनी पर चढ़े शाहरुख खान, फैंस को दी फ्लाइंग किस और....
Shah Rukh Khan Jawan: बॉलीवुड के 'बादशाह' यानी शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' गत 7 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी जो कि अभी भी बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। इस फिल्म ने रिलीज होने के 10 दिनों के अंदर ही 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं वर्ल्डवाइड ये मूवी 700 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर चुकी है। जवान की सक्सेस को फैंस के साथ सेलिब्रेट करने के लिए शाहरुख खान ने अपने घर मन्नत की बालकनी पर आकर लोगों को अपनी झलक दिखाई।
मन्नत की बलकनी में आए शाहरुख खान
शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी में आकर अपने फैंस को फिल्म पर अपना प्यार बरसाने के लिए शुक्रिया कहा। साथ ही हाथ हिलाकर मन्नत के बाहर खड़े अपने फैंस का अभिवादन भी किया है। आपको बता दें कि सुपरस्टार शाहरुख खान की एक झलक पाने के लिए उनके हजारों फैंस गत 17 सितंबर 2023 (रविवार) को मुंबई के बांद्रा स्थित उनके घर मन्नत के बाहर जमा हुए थे।

'जवान' ने 10 दिनों में कमाए 400 करोड़ रुपए
साउथ के फेमस डायेरक्टर एटली की फिल्म 'जवान' ने 10 दिनों क अंदर ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। ऐसे में शाहरुख खान ने मन्नत की बालकनी में आकर लोगों को थैंक्यू कहा। शाहरुख खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 'जवान' ने जैसे ही 400 करोड़ के क्लब में एंट्री की, वैसे ही शाहरुख खान ने मन्नत से बाहर निकलकर अपने फैंस पर प्यारा बरसाया।
शाहरुख खान ने फैंस से हाथ जोड़कर कहा थैंक्यू
वीडियो में देखा जा सकता है कि किंग खान ने इस समय काली पैंट के साथ नीली शर्ट और चश्मा पहन रखा था। जैसे ही शाहरुख खान मन्नत की बालकनी में आए, अपने सुपरस्टार की एक झलक पाने के लिए उनके घर के बाहर फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई। शाहरुख ने अपने फैंस की ओर हाथ हिलाया, हाथ जोड़कर थैंक्यू कहा और फ्लाइंग किस भी दिया।
'जवान' की सक्सेस पार्टी में पहुंची थी फिल्म की स्टारकास्ट
इससे पहले शाहरुख खान सहित फिल्म की पूरी स्टारकास्ट ने मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया था। इस इवेंट में शाहरुख खान के साथ दीपिका पादुकोण, सुनील ग्रोवर, सान्या मल्होत्रा, रिद्धि डोगरा, विजय सेतुपति, फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार सहित पूरी स्टाराकास्ट मौजूद थी। हालांकि इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में फिल्म की लीड हीरोइन नयनतारा नहीं दिखाई दी थीं। उन्होंने वीडियो कॉल के जरिए इवेंट में ज्वाइन किया था।












Click it and Unblock the Notifications