शायर मुनव्वर राना के जनाजे को जावेद अख्तर ने दिया कंधा, फिर फूट फूटकर रोए, कहा- हिंदुस्तान की तहजीब......

Javed Akhtar On Munawwar Rana: बॉलीवुड के मशहूर लेखक और गीतकार जावेद अख्तर आज यानी 15 जनवरी 2024 (सोमवार) को लखनऊ पहुंचे हैं। खबर है कि उन्होंने दिवंगत शायर मुनव्वर राना के जनाजे को कंधा दिया है। इस मौके पर जावेद अख्तर काफी भावुक भी हो गए थे। उन्होंने मुनव्वर राना के निधन को 'हिंदुस्तान की तहजीब का नुकसान' भी बताया है।

14 जनवरी को हुआ था शायर मुनव्वर राना का निधन
आपको बता दें कि 'मां' पर कई गजलें लिखने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना का गत 14 जनवरी 2024 को लखनऊ में निधन हो गया। उन्होंने 71 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। लेने वाले मुनव्वर राणा देश के मशहूर शायरों में से एक थे। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह पिछले लंबे समय से बीमार चल रहे थे और लखनऊ के पी.जी.आई. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

Javed Akhtar

मुनव्वर राना के जनाजे को जावेद अख्तर ने दिया कंधा
खबर है कि जावेद अख्तर आज यानी 15 जनवरी 2024 को दिवंगत मुनव्वर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे थे। उन्होंने शायर के जनाजे को कंधा भी दिया। वहां मौजूद मीडियाकर्मियों से बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा- हकीकत ये है कि शायरी को बड़ा नुकसान हुआ है। उर्दू का और हिंदुस्तान की तहजीब का नुकसान हुआ है।

जावेद अख्तर ने कहा- मुनव्वर राना याद आएंगे
जावेद अख्तर ने कैमरे पर कहा- पहले राहत इंदौरी, फिर निदा फाजली और अब मुनव्वर राना जैसे शायरों के निधन से हिंदुस्तानी तहजीब धीरे-धीरे खोती जा रही है। उन्होंने कहा- इसकी भरपाई मुझे नहीं लगता कि कभी हो पाएगी। जावेद अख्तर ने मुनव्वर राना के परिजनों के लिए भी संवेदनाएं जाहिर की और कहा कि मुनव्वर याद आएंगे और उनकी कमी हमेशा रहेगी।

मुनव्वर राना की शायरी पर जावेद अख्तर ने कही ये बात
अपने दोस्त और देश के बड़े शायरों में से एक मुनव्वर राना की शायरी के बारे में बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा- मां का सिंबल गजल में पहले कभी नहीं होता था। ये एक ऐसे शायर थे जिन्होंने इसे इस तरह से इस्तेमाल किया और उसे गजल का हिस्सा भी बना दिया। बड़े खूबसूरत शेर उन्होंने इस रिश्ते पर पर और इस जज्बे पर कहे हैं, जो पहले नहीं होते थे। उनकी जो शायरी है वो हमेशा रहेगी और हमेशा लोग उन्हें एक शायर की ही नजर से जानेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+