Janhvi Kapoor हर महीने करती थीं बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप, खुद ही मांगती थी माफी, बोलीं-'उसी शख्स ने दोबारा...'

Janhvi Kapoor On Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'उलझ' को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस लगातार फिल्म का जोर-शोर से प्रमोशन करने में जुटी हैं। इस बीच एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान पहली बार दिल टूटने पर बात की।

जाह्नवी कपूर अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि हार्टब्रेक से गुजर चुकी हैं लेकिन वह शख्स उनकी जिंदगी में वापस आ गया।

Janhvi Kapoor

हाउटरफ्लाई संग बातचीत के दौरान जाह्नवी कपूर ने कहा कि, 'मेरा जिंदगी में केवल एक ही बार दिल टूटा है। लेकिन मैं जिस व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में थी वही मेरे पास वापस आ गया। इसलिए हमारे बीच फिर सबकुछ ठीक हो गया।' इसके साथ ही एक्ट्रेस ने बताया कि वह हर महीने अपने बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप कर लेती थीं।

जाह्नवी कपूर ने आगे कहा कि, "मेरे पीरियड्स के कुछ सालों में हर महीने मैं इस व्यक्ति से ब्रेकअप कर लेती थी। पहले दो या तीन महीने वह सदमे में रहता था, लेकिन उसके बाद वह कहता था, 'हां, ठीक है,' और दो दिन बाद मैं रोते हुए उसे सॉरी कहती थी फिर उसके पास वापस चली जाती थी। मुझे समझ नहीं आता था कि मेरा दिमाग इस तरह क्यों काम कर रहा है क्योंकि ये बहुत ही ज्यादा था।"

बता दें कि, जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया पहले रिलेशनशिप में थे लेकिन कुछ समय बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वहीं रिपोर्ट्स की मानें तो अब दोनों फिर से साथ आ गए हैं। अक्सर जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया तमाम बॉलीवुड इवेंट्स और डिनर डेट पर साथ नजर आते हैं। हालांकि अब तक जाह्नवी कपूर ने इस रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+