शिखर पहाड़िया से क्यों हुआ जाह्नवी कपूर का पैचअप? एक्ट्रेस ने किया दिलचस्प खुलासा, रिलेशन को लेकर खोले राज

Shikhar Pahariya And Janhvi Kapoor: करण जौहर के शो कॉफी विद करण 8 में अक्सर सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बड़े खुलासे करते हैं। पिछले एपिसोड में सैफ अली खान अपनी मां शर्मिला टैगोर के साथ पहुंचे इस दौरान करण ने उनकी मैरिड लाइफ से जुड़े कई सवाल पूछे। वहीं अब इसके अगले एपिसोड में जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर एकसाथ नजर आएंगी। जिसका हाल ही में प्रोमो रिलीज हुआ था।

कॉफी विद करण 8 के लेटेस्ट एपिसोड में जाह्नवी कपूर से करण जौहर ने उनकी लव लाइफ को लेकर कई सवाल किए। इस दौरान एक्ट्रेस ने बताया कि आखिर किस वजह से उनका शिखर पहाड़िया से ब्रेकअप हुआ। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस अन्य लड़कों को डेट करने लगी थीं। जब करण ने एक्ट्रेस से पूछा कि, वह पहले शिखर को डेट कर रही थीं फिर ब्रेकअप हुआ औऱ वह फिर से साथ आ गए ऐसा क्यों? इसका एक्ट्रेस ने काफी हैरान कर देने वाला जवाब दिया।

Janhvi Kapoor

जाह्नवी कपूर ने करण जौहर से पूछा कि, क्या आपने वो गाना सुना है 'नादान परिंदे घर आजा'? जब शिखर से मैं अलग हो गई थी और उन्हें ये बात पता चली कि मै किसी और को डेट कर रही हूं तो वह मेरे लिए यही गाना गाया करते थे। इस दौरान जाह्नवी ने भी बताया कि वह हमेशा मेरे और मेरे परिवार के साथ खड़े रहे। उन्होंने मुझसे कुछ नहीं चाहा बल्कि हमेशा मेरा साथ दिया।

जान्हवी ने गलती से यह भी बता दिया कि शिखर उनके स्पीड डायल पर है। उन्होंने शिखर का नंबर शिखू नाम से सेव किया है। एक्ट्रेस की इन बातों से पता चल रहा है कि उन्हें आखिरकार प्यार मिल गया है। अब एक्ट्रेस ने अपना रिलेशनशिप कंफर्म कर दिया तो लोग इंतजार कर रहे हैं कि वह कब शिखर के साथ शादी का ऐलान करेंगी। खैर जाह्नवी की इन बातों के बाद करण जौहर ने उनकी खिंचाई की और कहा, 'मैं और शिखर दोस्त हैं।' ये सुनकर खुशी कपूर भी हंसने लगती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+