वरुण धवन और उनकी पत्नी के बीच आई ये एक्ट्रेस, खुद ही तस्वीर शेयर कर लिखी ये बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों वरुण धवन के साथ आने वाली फिल्म बवाल की शुटिंग के लिए पोलैंड पहुंची हुई हैं। इस दौरान उन्होंने वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा के साथ एक तस्वीर शेयर की।

मुंबई, 6 जुलाई: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्ववी कपूर अक्सर फैंस के साथ अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अपडेट साझा करती रहती हैं। इन दिनों एक्ट्रेस बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन के साथ पोलैंड में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोलैंड की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें से एक तस्वीर में वह वरुण धवन और उनती पत्नी नताशा के साथ पोज देती हुई नजर आई। अब इस तस्वीर को लेकर एक्ट्रेस लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं।

जाह्नवी कपूर ने शेयर की वरुण-नताशा संग ये तस्वीर

जाह्नवी कपूर ने शेयर की वरुण-नताशा संग ये तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। लेकिन कईं बार वह ऐसी तस्वीरें शेयर कर देती हैं जिससे वह चर्चा में आ जाती हैं। बता दें कि, अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने बुधवार यानी 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर कईं तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें एक तस्वीर में वह वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल के साथ पोज देती हुई नजर आईं।

एक्ट्रेस ने खुद को बताया 'तीसरा पहिया'

एक्ट्रेस जान्हवी कपूर इन दिनों अभिनेता वरुण धवन के साथ पोलैंड में अपनी आगामी फिल्म 'बवाल' की शूटिंग कर रही हैं। जिसकी एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर की। तस्वीरों में वह खूबसूरत नजारों में पोज देती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन एक तस्वीर में वह उदास नजर आ रही हैं और उनके साथ वरुष धवन और उनकी पत्नी नताशा पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। जान्हवी कपूर ने ये तस्वीरें शेयर कर कैप्शन में लिखा- "आपका नंबर 1 तीसरा पहिया।" अब जाह्नवी का ये लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

फैंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया

जाह्नवी कपूर की इस तस्वीर को देख फैंस तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक फैन ने तो जाह्नवी का उदास चेहरा देख उन्हें अजीब कहा। यूजर ने कमेंट कर लिखा, "आप उस तस्वीर में बहुत अजीब लग रहे हैं।" एक अन्य ने लिखा, "ले जान्हवी सोच रहे हैं कि अपनी पत्नी के सामने फिल्म में रोमांस कैसे करें।" वहीं कुछ फैंस ने उनकी इन तस्वीरों को देख तारीफ भी की।

वरुण धवन और जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म

वरुण धवन और जाह्नवी की अपकमिंग फिल्म

बता दें कि जाह्नवी कपूर और वरुण धवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म बवाल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म का नितेश तिवारी ने निर्देशन किया है। इस फिल्म में दोनों अहम भूमिका में नजर आएंगे। खास बात ये है कि दोनों की ये फिल्म पहली बार साथ में होगी। हालांकि ये फिल्म अगले साल 7 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+