Mili Box Office: कोल्ड फ्रीजर में टॉर्चर झेलने के बाद भी दर्शकों पर जादू नहीं कर सकी 'मिली', जानें कमाई
जाह्नवी कपूर की 'मिली' का ट्रेलर देखने के बाद लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखने बाद इसका जादू फीका पड़ता नजर आया।
Mili Box Office Collection: जाह्नवी कपूर अपनी फिल्म 'मिली' को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत इतनी खास नहीं रही, जिसके बाद मेकर्स को उम्मीद थी कि वीकेंड पर फिल्म स्पीड पकड़ेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। मलयालम फिल्म का हिंदी रीमेक मिली फिल्म की ओपनिंग बड़ी निराशाजनक रही थी। ओपनिंग डे पर मिली ने मात्र 50 लाख ही कमाए। हालांकि, तीसरे दिन फिल्म की कमाई थोड़ी बढ़ती हुई जरूर दिखी।

बताते चलें कि जाह्नवी कपूर की 'मिली' का ट्रेलर देखने के बाद लोग इसे लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे थे। लेकिन फिल्म का ट्रेलर देखने बाद इसका जादू फीका पड़ता नजर आया। फिल्म ने तीन दिनों में 1.77 करोड़ का कारोबार किया।
7 नवंबर तक 'मिली' का कलेक्शन काफी गिरा, क्योंकि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 30-35 लाख रुपये कमाए। चार दिनों के थिएट्रिकल रन के बाद फिल्म ने आखिरकार 2 करोड़ रुपये के कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म के कलेक्शन को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि मिली बॉक्स ऑफिस पर एक बड़े फेलियर के रूप में साबित होगी। सोमवार को फिल्म को 8.22 फीसदी की ऑक्यूपेंसी मिली थी।
आपको बताते चलें कि मिली एक सर्वाइवर थ्रिलर है, जिसमें जाह्नवी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में मनोज पाहवा और सनी कौशल का भी अहम रोल है। मिली सुपरहिट मलयालम फिल्म हेलेन की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है। जिस फिल्ममेकर ने 'हेलेन' को डायरेक्ट किया है, उसी डायरेक्टर ने 'मिली' का भी डायरेक्शन किया। मलयालम फिल्म में अन्ना बेन ने अहम भूमिका निभाई थी।
बताते चलें कि मिली फिल्म में जाह्नवी कपूर ने देहरादून की रहने वाली मिली नौडियाल की भूमिका निभाई थी। मिली अपने पिता से बहुत प्यार करती हैं। मिडिल क्लास से ताल्लुक रखने के बाद मिली के सपने काफी बड़े हैं। मिली कनाडा जाकर अपनी नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करना चाहती है और अपने ब्वॉयफ्रेड के साथ सेटल होना चाहती है।
जाह्नवी कपूर की इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है। ट्रेलर देखने के बाद लोग जाह्नवी की फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन रिलीज होने के बाद फैंस की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिल रहा है और ये बात फिल्म का कलेक्शन देखकर साफ जाहिर हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications