क्या जाह्नवी कपूर ने इस शख्स के साथ रिश्ते पर लगा दी मुहर? एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी चीज, 'शिक्खू' की हुई चर्चा
Janhvi Kapoor and Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर पिछले कुछ समय से अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं। खबर है कि वह महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया को डेट कर रही हैं। हालांकि इस मामले में अभी तक शिखर या फिर जाह्नवी ने कोई टिप्पणी नहीं की है।
जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया का रिश्ता
अभी तक जाह्नवी कपूर और शिखर पहाड़िया ने अपने इस रिश्ते पर खुलकर मुहर नहीं लगाई है। दोनों भले ही कैमरे के सामने कई बार एकसाथ स्पॉट हुए हैं लेकिन इस बारे में दोनों कुछ नहीं बोलते हैं। हालांकि अब जाह्नवी कपूर ने कुछ ऐसा कर दिया है, जिससे ऐसा लग रहा है कि उन्होंने इस डेटिंग को कंफर्म कर दिया है।

'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं जाह्नवी
जाह्नवी कपूर गत 9 अप्रैल 2024 की रात को पापा बोनी कपूर के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म 'मैदान' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंची थीं। यहां पर उनके कस्टामइज्ड नेकलेस ने सबका ध्यान खींचा। दरअसल इस नेकलेस पर रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया का नाम लिखा हुआ था।
शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं जाह्नवी
आपको बता दें कि जाह्नवी कपूर अपने बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया को प्यार से 'शिक्खू' बुलाती हैं और एक्ट्रेस की नेकलेस पर भी यही लिखा हुआ था। ये देखकर फैंस ने दावा किया कि उन्होंने अपना रिलेशनशिप अब कंफर्म कर दिया है।
'कॉफी विद करण' में खुला था ऐसा राज
27 साल की जाह्नवी कपूर पिछले साल बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आई थीं। शो में जब करण जौहर ने उनसे पूछा था कि उनके मोबाइल में स्पीड डायल में किसका नंबर सेव है तो जल्दबाजी में उनके मुंह से 'शिक्खू...' निकलते-निकलते रह गया था और वह हंसते हुए चुप हो गई थीं।
पापा बोनी कपूर ने बताई थी ये बात
इससे पहले जूम को दिए इंटरव्यू में जाह्नवी कपूर के पापा बोनी कपूर ने उनके रिश्ते पर पहली बार चुप्पी तोड़ी थी। उन्होंने शिखर पहाड़िया की जमकर तारीफ की थी। बोनी कपूर ने कहा था कि वह शिखर से बहुत प्यार करते हैं। उन्हें हमेशा से पता था कि वो जाह्नवी के साथ रहेगा, कहीं नहीं जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications