Video: घुटनों के बल जाह्नवी कपूर पहुंचीं तिरुपति मंदिर, रूमर्ड बायफ्रेंड शिखर पहाड़िया और औरी ने ऐसे दिया साथ
Janhvi Kapoor Tirupati Balaji Temple Visit: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। कहा जा रहा है कि जाह्नवी कपूर बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों अक्सर एकसाथ स्पॉट किए जा रहे हैं।
जाह्नवी कपूर पहुंचीं तिरुपति मंदिर
जाह्नवी कपूर अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ एक बार फिर तिरुपति मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंची थीं। आपको बता दें कि इस मंदिर में जाह्नवी की मां दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भी अक्सर दर्शन के लिए जाया करती थीं। मार्च महीने की शुरुआत में जाह्नवी ने भी इस मंदिर के दर्शन किए।

जाह्नवी कपूर का वीडियो हो रहा है वायरल
सोशल मीडिया पर जाह्नवी कपूर का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया और बेस्ट फ्रेंड ओरी के साथ तिरुपति मंदिर में नजर आ रही हैं। हाल ही में औरी ने तिरुपति बालाजी मंदिर यात्रा का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
Recommended Video
जाह्नवी ने घुटनों के बल चढ़ीं मंदिर की सीढ़ियां
इस वीडियो में जाह्नवी कपूर ने मंदिर जाने से पहले कार ड्राइव से शुरू किया है। इसके अलावा मंदिर दर्शन के दौरान उन्होंने एक मिनी रील बी बनाई है। इस वीडियो में जाह्नवी अपने दोस्त औरी और बॉयफ्रेंड शिखर के साथ घुटनों के बल मंदिर की सीढ़ियां चढ़ती नजर आ रही हैं।
शिखर पहाड़िया ने औरी को किया ट्रोल
वीडियो के बीच में जाह्नवी कपूर अपने फैंस से कहती हैं- सबको इस मंदिर में आकर यहां की पवित्र वाइब महसूस करनी चाहिए। इसके साथ ही एक्ट्रेस कहती हैं- भगवान से मिलने का हक कमाना जरूरी है। इसे हम कमाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान सभी लोग ट्रेडिशनल कपड़ों में नजर आए।
जाह्नवी कपूर की अपकमिंग फिल्म
फ्लाइट में शिखर पहाड़िया औरी को ट्रोल करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें ये पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर तिरुपति मंदिर पहुंची हों। वह अक्सर किसी न किसी मंदिर में दर्शन करने जाती हैं। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फिल्म में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म आगामी 11 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications