'ये चल क्या रहा है', Janhvi Kapoor फिर एक्स बॉयफ्रेंड संग आईं नजर, वीडियो देख फैंस का चकराया दिमाग

जाह्नवी कपूर हाल ही में अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में पहुंची। ब्रेकअप के बाद दोनों को एकसाथ देखकर फैंस भी कंफ्यूज हो गए।

Janhvi Kapoor Shikhar Pahariya: बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। दरअसल, पिछले कुछ दिनों से खबरें सामने आ रही हैं कि जाह्नवी कपूर और उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के बीच फिर नजदीकियां बढ़ रही हैं। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच जाह्नवी और शिखर का एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसको देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं।

जाह्नवी कपूर और शिखर कर रहे एक दूसरे को डेट?

जाह्नवी कपूर और शिखर कर रहे एक दूसरे को डेट?

दरअसल, हाल ही में जाह्नवी कपूर अपने एक्स बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ नजर आईं। दोनों दिल्ली के एक इवेंट में साथ दिखे जिसकी फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को देख फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि एक बार फिर दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दिल्ली इवेंट में साथ में स्पॉट

दिल्ली इवेंट में साथ में स्पॉट

वीडियो में जान्हवी ने बेज रंग की स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी हुई है। उन्होंने मैचिंग ओवरकोट के साथ हील्स पहनी थीं साथ ही उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे। शिखर ने शिमरी जैकेट पहनी थी। क्लिप में दोनों एक शख्स से बात करते नजर आ रहे थे। जाह्नवी के चेहरे पर मुस्कान थी और बातचीत के दौरान शिखर बीच-बीच में हंसते रहे।

वीडियो को देख फैंस हुए कंफ्यूज

वीडियो को देख फैंस हुए कंफ्यूज

फिलहाल दोनों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख फैंस कंफ्यूज हो गए हैं और एक्ट्रेस से उनका रिलेशनशिप स्टेटस पूछ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, जाह्नवी आपने तो दिल तोड़ दिया। वहीं एक अन्य ने लिखा कि, ये चल क्या रहा है। एक ने लिखा, दोनों के बीच कुछ तो गड़बड़ है।

मालदीव में वैकेशन पर साथ पहुंचे जाह्ववी और शिखर

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है जब ब्रेकअप के बाद जाह्नवी कपूर और शिखर साथ में स्पॉट किए गए। हाल ही में एक्ट्रेस वैकेशन पर मालदीव गईं थीं। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। वहीं शिखर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर मालदीव की कुछ फोटोज शेयर की थी। जिसे देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे थे कि, दोनों के बीच एक बार फिर नजदीकियां बढ़ रही हैं।

कौन है शिखर पहाड़िया?

कौन है शिखर पहाड़िया?

शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री सुशील कुमार शिंदे के पोते हैं। उन्होंने कथित तौर पर पहले जान्हवी कपूर को लंबे समय तक डेट किया लेकिन बाद में दोनों अलग हो गए थे। वहीं जाह्नवी कपूर ने करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण 7 सीजन में अपनी डेटिंग की खबरों की पुष्टि कर दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+