जैकलीन फर्नाडिस के दर्ज की बड़ी उपलब्धि, जीन क्लाउड और मिस्टर बीस्ट के साथ किया कोलैबरेशन

जैकलिन फर्नांडिस ने फिल्म अलादीन से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट और सुपरहिट फिल्मों में काम किया। इस इंडस्ट्री में उन्होंने अपने काम से जगह बनाई और फैंस भी बनाए। ये साल भी उनके लिए बहुत अच्छा रहा है। उन्होंने न केवल अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान भी मजबूत की है।

जैकलिन ने हाल ही में हॉलीवुड फिल्म किल एम ऑल 2 में दिग्गज अभिनेता जीन-क्लाउड वैन डेम के साथ काम करके एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। इस फिल्म में उनकी दमदार परफॉर्मेंस ने साबित किया है कि वे ग्लोबल मंच पर अपनी अलग पहचान बनाने में सक्षम हैं।

Jacqueline Fernandes created history Collaborated with Jean Claude Van Damme and Mr Beast

सबसे बड़े यू-ट्यूबर का साथ
इसके अलावा, जैकलिन ने स्टॉर्मराइडर म्यूजिक वीडियो के जरिए अपनी सिंगिंग प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया। यह गाना दर्शकों के बीच हिट रहा और उनके फैंस ने उनके इस नए अवतार को खूब सराहा। उनकी यह बहुमुखी प्रतिभा उन्हें बॉलीवुड की पारंपरिक सीमाओं से आगे ले जाती है। एक और बड़ी उपलब्धि यह रही कि जैकलिन फर्नांडिस पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं, जिन्होंने विश्व प्रसिद्ध यूट्यूबर मिस्टर बीस्ट के साथ एक परोपकारी प्रोजेक्ट में काम किया। यह कोलैबरेशन उनके सामाजिक सरोकारों और ग्लोबल अपील को दर्शाता है।

जैकलिन का वर्कफ्रंट
जैकलिन का करिश्मा सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं है। उन्होंने ब्रांडिंग और म्यूजिक इंडस्ट्री में भी अपनी अमिट छाप छोड़ी है। उनके गाने हर उम्र के दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं, और बड़े-बड़े ब्रांड्स ने उन्हें अपना एंबेसडर बनाया है। आने वाले समय में जैकलिन हाउसफुल 5, वेलकम टू द जंगल, फतेह और जी.ओ.ए.टी. जैसी कई बड़ी फिल्मों में नजर आएंगी। उनके फैंस के लिए यह एक बड़ा तोहफा होगा। जैकलिन फर्नांडिस न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी एक प्रभावशाली नाम बन चुकी हैं। उनके इस शानदार सफर ने उन्हें 2024 का सच्चा ग्लोबल आइकन बना दिया है। उनकी सफलता की कहानी यकीनन आने वाले कलाकारों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी रहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+