जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ हुई लाखों की धोखाधड़ी, पुलिस में दर्ज कराई गई FIR, जांच शुरू
Ayesha Shroff Cheated: जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ के साथ एक शख्स ने 58 लाख रुपए से अधिक की ठगी की है। इस मामले में आयशा श्रॉफ ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। मामले की जांच शुरू हो चुकी है।

Ayesha Shroff Cheated: हिंदी सिनेमा के फेमस एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि आयशा श्रॉफ के साथ एलन फर्नांडिस नाम के एक व्यक्ति ने ठगी की है। आयशा श्रॉफ से उस शख्स ने 58.53 लााख रुपए की ठगी की है। आयाशा ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की मां आयशा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर खबरों में छाई रहती हैं। फिलहाल वह अपने साथ हुई धोखाधड़ी की खबर को लेकर सोशल मीडिया पर छा गई हैं।
खबर है कि बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मुंबई के सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। पुलिस के मुताबिक आयशा श्रॉफ से 58.53 लाख रुपये की ठगी की गई है।
एएनआई की खबर के अनुसार आरोपी एलन फर्नांडिस के खिलाफ आईपीसी की धारा 420, 408, 465, 467 और 468 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। खबर की पूरी डिटेल्स अभी आना बाकी है।
आयशा श्रॉफ का करियर
आपको बता दें कि एक्टर जैकी श्रॉफ की पत्नी आयशा श्रॉफ ने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की थी। वह काफी समय पहले सलमान खान के साथ एक विज्ञापन में नजर आ चुकी हैं जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। आयशा श्रॉफ एक शाही परिवार से ताल्लुक रखती थीं। फिलहाल आयशा श्रॉफ बॉलीवुड फिल्म प्रोड्यूसर हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं।












Click it and Unblock the Notifications