'फिट रह फैट मत हो' जैकी श्रॉफ ने स्मृति ईरानी को दी वजन कम करने की सलाह, वायरल हुआ पोस्ट
Jackie Shroff Smriti Irani: टीवी सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी से घर घर फेमस होने के बाद स्मृति ईरानी ने राजनीति में कदम रखा। पूर्व अभिनेत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अक्सर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने जैकी श्रॉफ और जेडी मजेठिया के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर साझा की। इन फोटोज के साथ स्मृति ईऱानी ने मजेदार कैप्शन भी लिखा।
स्मृति ईरानी ने सोशल मीडिया पर जैकी श्रॉफ और जेडी मजेठिया के साथ एक इवेंट की फोटो शेयर की। जिसमें वह जैकी के साथ बातों में व्यस्त नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी फोटो में उन्होंने जेडी हस्ती हुई दिखीं। इन तस्वीरों से ज्यादा स्मृति ईरानी के मजेदार कैप्शन ने फैंस का ध्यान खींचा।

स्मृति ईरानी ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, 'डाइट की सलाह के दो प्रकार - मेहनत बहुत, बट नो चमत्कार. भीडू वजन कम कर.. फिट रह फैट मत हो रे, अंडा खा, बैंगन खा, ब्रेड मत खा रे.. बहन वजन कम कर... डाइट कर किसी को पता नहीं चलेगा'। स्मृति के इस पोस्ट पर फैंस ने फनी रिएक्शन दिए।
स्मृति की इन वायरल फोटोज पर फैंस लगातार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'डाइट का किसी को पता नहीं चलेगा'। एक ने लिखा, आपने काफी हद तक वजन कम किया है। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपकी पर्सनालिटी बहुत ही अच्छी है आप वजन कम मत करो।' एक ने लिखा, 'आपका सेंस ऑफ ह्यूमर गजब का है, बहुत अच्छी लग रही हैं स्मृति मैम, आप कितनी सुंदर महिला हैं'। फिलहाल ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।












Click it and Unblock the Notifications