India Vs Bharat पर जैकी श्रॉफ ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'नाम बदल सकते हैं लेकिन हम नहीं'

Jackie Shroff On India Vs Bharat: इन दिनों देश में G20 Summit (जी 20 शिखर सम्मेलन) लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके अलावा इस बात की भी जोरशोर से चर्चा हो रही है कि जल्द ही इंडिया का नाम बदलकर आधिकारिक तौर से 'भारत' रख दिया जाएगा। फिलहाल इस बात को लेकर सियासत गरमाई हुई है। दूसरी तरफ आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी इंडिया को भारत किए जाने की बात पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं।

जैकी श्रॉफ ने कहा- इंडिया है तो इंडिया है
हाल ही में बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर हैंडल पर इससे जुड़ा पोस्ट शेयर किया था और अब हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर जैकी श्रॉफ ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने 'इंडिया' नाम की जगह 'भारत' नाम रखने को लेकर अपना बयान दिया है। उन्होंने कहा है- अगर आपको भारत को भारत बोलना है तो कोई बुरी बात नहीं है। भारत ही बोल रहे हैं भारत को। इंडिया है तो इंडिया है। भारत है तो भारत है।

Jackie Shroff

जैकी श्रॉफ बोले- नाम बदलेंगे, हम थोड़े ही बदलेंगे
जैकी श्रॉफ ने इस मामले में आगे कहा- मेरा नाम जैकी है। मुझे कोई जॉकी बोलता है। कोई जेकी बोलता है। मेरे नाम को इतना तोड़ देते हैं। पर मैं नहीं बदलूंगा। हम कैसे बदलेंगे। नाम बदलेंगे, हम थोड़े ही बदलेंगे। आपको बता दें कि इससे पहले अमिताभ बच्चन ने इस विषय पर अपना रिएक्शन देते हुए अपने ट्वीट में लिखा था- भारत माता की जय। बिग बी ने ये ट्वीट तब किया था जब संसद में इंडिया का नाम भारत किए जाने की चर्चा हो रही थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+