क्या भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं विक्रांत मैसी? 12वीं फेल एक्टर ने दिया ये बड़ा संकेत
विक्रांत मैसी इन दिनों खूब चर्चा में बने हुए हैं। पिछले दिनों उनकी फिल्म द साबरमती रिपोर्ट आई, इसके प्रमोशन के दौरान उन्होंने कई बातें ऐसी कहीं थी। जिन्हें सुनकर उनके फैंस भी हैरान रह गए थे। हालांकि कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से ब्रेक ले लिया था। उनके द्वारा दी गई इस खबर से हर कोई हैरान रह गया था। लेकिन कुछ दिनों बाद ही वो शूटिंग पर लौट आए थे।
अब हाल ही में एक टीवी इवेंट में पहुंचे थे। यहां उन्होंने अपने एक्टिंग करियर से लेकर राजनीति पर भी बात की। यहां उनसे पूछा गया कि आप किस राजनीतिक पार्टी का हिस्सा बनना चाहेंगे। जवाब देने से पहले विक्रांत पहले कुछ देर रुके, फिर कहा, ये बहुत ही बड़ा सवाल है। इसका जवाब आने वाले कुछ सालों में आपको मिल जाएगा। वैसे मैं राइट साइड के साथ हूं। विक्रांत के इस जवाब से हर कोई हैरान हो गया।

विक्रांत ने यहां अपने एक्टिंग से ब्रेक के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, रिटायर्ड नहीं मैं टायर्ड हो गया हूं। आप लोगों से लगातार प्यार मिल रहा है। पिछले 11-12 सालों से मैं भी काम कर रहा हूं। जैसे गाड़ियों को सर्विसिंग की जरूरत है, वैसे ही मेरी भी सर्विसिंग कराने की जरूरत है। अब मुझे बेहतर बनना है।












Click it and Unblock the Notifications