क्या संदिग्ध है शेफाली की मौत? डॉक्टरों ने पूरा किया पोस्टमार्टम लेकिन मौत के कारणों का नहीं किया खुलासा

Is Shefali Jariwala death suspicious: 'कांटा लगा' फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला की 27 जून की देर रात अचानक हुई मौत हो गई। जिसके बाद से हर कोई दुखी और हैरान है। शुरुआती रिपोर्ट में उनकी मौत का कारण कार्डिएक अरेस्ट बताया गया। लेकिन शेफाली जरीवाला की मौत के पीछे का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। जबकि उनके शव को पोस्टमार्टम भी हो गया है। उनके पोस्टमार्टम के बाद एक बयान भी जारी किया गया है।

पोस्टमार्टम के बाद ग्रेटर मुंबई नगर निगम (Municipal Corporation of Greater Mumbai) की तरफ से कहा गया, अभिनेत्री और मॉडल शेफाली जरीवाला का पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। पोस्टमार्टम राज्य सरकार के डॉक्टर ने किया। डॉक्टरों ने अपनी राय सुरक्षित रखी है। मौत का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है।

Is Shefali Jariwala death suspicious

अब इस बयान के बाद शेफाली के मौत की गुत्थी उलझती जा रही है। क्योंकि उनकी मौत को करीब 20 घंटे से ऊपर हो गया है। इसके बाद भी मौत के कारणों का पता नहीं चल पा रहा है। जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें, मुंबई पुलिस ने कहा था कि शेफाली जरीवाला रात (27 जून) को अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाई गई थीं। उन्हें उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। मुंबई के बेलेव्यू अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ के मुताबिक शेफाली जरीवाला को जब लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मुंबई पुलिस के मुताबिक शेफाली का शव उनके अंधेरी स्थित अपार्टमेंट में मिला जिसके बाद उसे तुरंत कूपर अस्पताल भेजा गया पोस्टमार्टम के लिए। पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 1 बजे शेफाली जरीवाला की मौत की सूचना मिली थी। शेफाली को उनके पति पराग त्यागी और तीन अन्य लोगों ने मुंबई के बेलव्यू अस्पताल पहुंचाया था, लेकिन अस्पताल के रिसेप्शन स्टाफ ने पुष्टि की कि जब उन्हें लाया गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+