गर्भवती हैं काजल अग्रवाल? वायरल तस्वीर में दिखा बेबी बंप

नई दिल्ली, 20 दिसंबर। 'सिंघम' फेम अभेनत्री काजल अग्रवाल की एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें उन्हें देखकर लोगों को लग रहा है कि वो गर्भवती हैं। दरअसल काजल ने अपनी क्लोज दोस्त संग कुछ तस्वीरें इंस्ट्रा पर शेयर की हैं, जिसमें वो काफी खुश और हमेशा की तरह बहुत ज्यादा सुंदर नजर आ रही हैं। लेकिन लोगों का ध्यान उनके पेट की ओर चला गया, फोटो में काजल का बेबी बंप दिख रहा है। अब ये वाकई सच में है या फिर केवल फोटो की गलती है इस बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता है क्योंकि काजल या उनके पति बिजनेसमैन गौतम किचलू की ओर से कुछ कहा नहीं गया है।

Recommended Video

    Kajal Aggarwal ने फ्लॉन्ट किया Baby Bump?, तस्वीरें वायरल | वनइंडिया हिंदी
    30 अक्टूबर 2020 में हुई थी शादी

    30 अक्टूबर 2020 में हुई थी शादी

    आपको बता दें कि काजल और गौतम दोनों ने पूरे सात साल के रिलेशनशिप के बाद 30 अक्टूबर 2020 में शादी की थी। इस साल अक्टूबर में दोनों की शादी का एक बरस पूरा हुआ है। दोनों ने साथ में एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की थी, दोनों के बारे में पिछले काफी टाइम से कहा जा रहा है कि दोनों अपने पहले बच्चे को एक्सपेक्ट कर रहे हैं लेकिन दोनों की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं आई है।

    वायरल तस्वीरों में दिखा बेबी बंप

    वायरल तस्वीरों में दिखा बेबी बंप

    लेकिन जिस तरह से काजल ने तेजी से अपने सारे वर्क कमिंटमेंट पूरे किए हैं और वो नए प्रोजेक्ट को मना कर रही हैं, उससे यही लग रहा है कि वो अब फैमिली पर ध्यान देना चाहती हैं। फिलहाल वायरल तस्वीरों पर उनके फैंस काफी कमेंट कर रहे हैं। कुछ लोगों ने तो काजल को आने वाले बच्चे के लिए शुभकामनाएं भी दे दी हैं।

     कौन है गौतम किचलू?

    कौन है गौतम किचलू?

    आपको बता दें कि काजल के पति गौतम किचलू एक जाने-माने बिजनेसमैन हैं, वो इंटीरियर डिजाइन और होम डेकोर से जुड़े बिजनेस को संभालते हैं और 'डिसर्न लिविंग' के फाउंडर हैं। मीडिया और फिल्मों से दूर रहने वाले गौतम एक नॉन फिल्मी बैकग्राउंड से ताल्लुक रखते हैं। उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर 12 हजार से ज्यादा लोग फॉलोवर्स हैं। गौतम मुंबई में रहते हैं उनकी पढ़ाई मेसाचुएट्स यूनिवर्सिटी, अमेरिका में हुई है, उनका परिवार भी मुंबई में ही रहता है।

    पहले बच्चे को जन्म देने वाला है कपल?

    पहले बच्चे को जन्म देने वाला है कपल?

    उनकी और काजल की मुलाकात एक फ्रेंड की पार्टी में हुई थी, जो बाद में दोस्ती में बदल गई और फिर दोनों ने प्यार हो गया। दोनों का रिश्ता पूरे सात साल चला और फिर जाकर दोनों ने साल 2020 में शादी की और अब शायद ये कपल अपने पहले बच्चे को जन्म देने वाला है, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+