फरहान अख्तर की दुल्हनियां शिबानी दांडेकर क्या प्रेगनेंट हैं? फोटो शेयर कर Tequila को ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली, 02 मार्च: शिबानी दांडेकर और फरहान अख्तर की शादी ने खूब सुर्खियों बटोरी। अभी तक उनकी शादी की पार्टियां चल रही है और लोगों का उन्हें बधाई देने का सिलसिला जारी है, इस सबके बीच शिबानी को लेकर एक बात खूब चर्चा में है।

शिबानी दांडेकर शादी की फोटोज में लग रही प्रेगनेंट
शिवानी दांडेकर अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं लेकिन उनकी फोटोज को देखकर लोग अंदाजा लगाने लगे है कि वो प्रेंगनेंट हैं। शिबानी ने अपनी प्रेगनेंसी की खबरों पर अपनी बात रखने के लिए अपनी एक फोटो शेयर कर एक पोस्ट इंस्टाग्राम पर लिखी है।

शिबानी दांडेकर ने लोगों को जवाब देने के लिए शेयर किया वीडियो
फोटोज में में उनका उभरा हुआ पेट देखकर उन्हें लोग ट्रोल कर रहे थे जिसका जवाब देते हुए इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टोरी शेयर किया है। जिसमें वो एक शीशे के सामने खड़ी है जिसमें उनकी खूबसूरत बॉडी के एब्स साफ नजर आ रहे हैं।

प्रेगनेंसी की खबरों पर दिया करारा जवाब
फोटो के ऊपर बड़े-बड़े शब्दों में शिबानी दांडेकर ने उनकी प्रेगनेंसी की अफवाह का जवाब देते हुए लिखा- मैं एक महिला हूं और मैं प्रेगनेंट नहीं हूं। आगे लिखा इट वास टकीला।

शिबानी ने खोला राज कि क्यों पेट निकला नजर आ रहा
शिबानी ने इट वास टकीला लिख कर लोगों को ये साफ कर दिया है कि उनकी शादी की फोटोज में उनका पेट टकीला अधिक मात्रा में पीने की वजह से निकला लग रहा है। उन्होंने बताया उन्हें टकीला ज्यादा पीने की वजह से ब्लोटिंग का प्राब्लम हो गई थी और शादी के रेड गाउन में उनका पेट निकला हुआ नजर आ रहा था ।

छोटी बहन के सपोर्ट के बाद शिबानी ने कहा THANKYOU
बता दें शिबानी की छोटी बहन आपशा दांडेकर ने बहन की शादी की फोटोज शेयर करते हुए लिखा अब टकीला रखो और काम पर वापसी करो। उनकी बहन ने भी अपनी पोस्ट में टकीला ड्रिंक का जिक्र किया। अपनी बहन की पोस्ट पर रिप्लाई देते हुए शिबानी दांडेकर ने इसे इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया। उसने लिखा, "लव यू, गूसी। मेरे दिन को इतना खास बनाने और मेरे साथ हमेशा खड़े रहने के लिए THANKYOU ।"












Click it and Unblock the Notifications