'मेरे बच्चे को छोड़ दो' डिप्रेशन से जूझ रहे हैं बाबिल खान, इरफान खान की पत्नी ने बयां किया दर्द
Babil Khan: दिवंगत अभिनेता इरफान खान हमारे इंडस्ट्री के बेहद टैलेंटेड कलाकारों में से एक थे। ऐसे में उनके बेटे बाबिल खान ने अपने पिता की तरह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। अब हाल ही में इरफान की पत्नी और लेखिका-निर्माता सुतापा सिकदर ने खुलासा किया कि उनके बेटे बाबिल खान डिप्रेशन में है।
हिंदुस्तान टाइम्स से हाल ही में बातचीत करते हुए, इरफान खान की पत्नी सुतापा सिकदर ने माना कि बाबिल पर बहुत दबाव है, क्योंकि उन्हें उनके पिता से तुलना का सामना करना पड़ रहा है। जबकि उनकी फैमिली अभी भी इस अपार नुकसान से उबरने की कोशिश कर रही है।

सुतापा ने कहा कि, "बाबिल पे बहुत ज़्यादा दबाव है और मुझे ये ठीक नहीं लगता। जबकि इरफान खान पर कभी ऐसा दबाव नहीं था। यह सिर्फ काम के बारे में नहीं है, बल्कि पिता का खोना भी है, वो लगभग डिप्रेशन में है! उसपर ये तनाव और दबाव हमेशा बना रहता है। एक मां के रूप में मैं ये दर्द महसूस कर सकती हूं, कृपया मेरे बच्चे को छोड़ दो। वह बहुत नाजुक है और उसमें एक फाइटर स्पिरिट नहीं है।"
सुतापा ने यह भी माना कि वह और उनके पिता बहुत मजबूत थे, लेकिन बाबिल ने यह गुण कहीं न कहीं अपने माता-पिता से लिया होगा। उन्होंने इस बात को उदाहरण देते हुए समझाया, "जैसे अभिषेक बच्चन ने 'I Want to Talk' में शानदार काम किया, लेकिन वही है... अमिताभ बच्चन से तुलना ने उनके खिलाफ काम किया।" सुतापा के मुताबिक, बाबिल भी कुछ इसी तरह की स्थिति से गुजर रहे हैं और वह उम्मीद करती हैं कि वह जल्द ही इससे उबर जाएं।
बता दें कि, इरफान खान ने अपनी फिल्मों जैसे 'बिलू', 'पीकू' और अन्य में अपनी शानदार अभिनय के लिए मशहूर थे। उनकी शानदार एक्टिंगको फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन 29 अप्रैल, 2020 को मुंबई में न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर से लड़ते हुए निधन हो गया था। एक्टर की अचानक हुई मौत ने फैंस को बड़ा झटका दिया।
वहीं बात करें इरफान खान के बेटे बाबिल की, तो उन्होंने अपने अभिनय की शुरुआत 'काला' फिल्म से की थी। जिसमें त्रिप्ति डिमरी और स्वस्तिका मुखर्जी के साथ उन्होंने काम किया। इसके बाद उन्होंने 'फ्राइडे नाइट प्लान' और 'द रेलवे मैन' जैसी फिल्मों में भी अभिनय किया। अब जल्द ही वह अपनी आगामी फिल्म 'द उमेश क्रॉनिकल्स' में नजर आएंगे। जिसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन भी लीड रोल निभाएंगे।
ये भी पढ़ें: Irrfan Khan: क्रिकेट का जुनून छोड़कर इरफान बने थे अभिनेता, दुनिया भर में छोड़ी छाप












Click it and Unblock the Notifications