Ammy Virk:'मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी',कौन हैं सिंगर एमी, जिनकी बीवी-बेटी UAE में फंसीं, रूला देेगा मैसेज
Punjabi Singer-Actor Ammy Virk: मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर एमी विर्क ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक भावुक संदेश साझा किया, जिसको पढ़ने के बाद हर किसी का कलेजा कचोटने लगेगा। उन्होंने बताया कि 'ईरान-इजरायल के बीच पनपे तनाव के बीच उनकी पत्नी और 6 साल की बेटी संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में फंसे हुए हैं। इस मुश्किल घड़ी में उनका परिवार घर से दूर डर और चिंता का सामना कर रहा है।'
एमी ने इमोशनल होते हुए कहा कि 'मेरी 6 साल की मासूम बच्ची ने मुझसे कहा कि पापा चिंता ना करो, अगर कुछ हुआ तो मैं बेड के नीचे छिप जाऊंगी, मैं आपकी स्ट्रॉंग बेटी हूं, डोंट वरी डैड।' इंस्टा पर इंस्टाग्राम पर अपना दर्द बयां करते हुए एमी ने लिखा कि 'UAE के हालात काफी खराब हैं जो कि मेरे दिल को परेशान कर रहे हैं।'

'मेरी पत्नी और मेरी 6 साल की बेटी वहीं हैं। एक पति और पिता के रूप में, ऐसे समय में भावुक और तनावग्रस्त महसूस न करना असंभव है, हम सार्वजनिक जीवन में कितने भी मजबूत बनने की कोशिश करें, दिन के अंत में हम सभी पारिवारिक लोग ही होते हैं।'
Ammy Virk: ऊपरवाला सभी की सलामत रखे, सिंगर ने मांगी दुआ
उन्होंने उन तमाम अन्य परिवारों के लिए भी प्रार्थना की जो इसी तरह के डर और चिंता से गुजर रहे हैं। उनकी प्रार्थना सिर्फ अपने प्रियजनों के लिए नहीं, बल्कि हर प्रभावित व्यक्ति के लिए हैं। एमी ने कहा कि संयुक्त अरब अमीरात की सरकार और वहां के अधिकारीगण लोगों को सुरक्षित और सहयोगपूर्ण रखने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए मैं वाकई आभारी हूं।'
Ammy Virk के फैंस भी परेशान, कर रहे हैं प्रार्थना
इस खबर के सामने आने के बाद एमी के फैंस काफी परेशान हो गए हैं, उन्होंने ऊपरवाले से दुआ मांगी है कि एमी के परिवारवाले सुरक्षित ढंग से भारत वापस आ जाएं।
कौन हैं Ammy Virk?
आपको बता दें कि Ammy Virk का असली नाम अमनिंदरपाल सिंह विर्क है, 11 मई 1952 को जन्मे एमी पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम है और उन्होंने अपनी एक्टिंग और गानों के दाम पर इंटरनेशनल लेवल पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 'निक्का जैलदार सीरीज', 'क़िस्मत' और 'क़िस्मत 2' हरजीता और अंग्रेज उनकी मशहूर फिल्में हैं।
पंजाबी इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं Ammy Virk
उन्होंने ऐतिहासिक रोमांस पंजाबी फिल्म 'अंग्रेज' (2015) में हाकम की भूमिका निभाकर अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी, जिसके लिए उन्होंने पीटीसी पंजाबी फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार मिला था। वह अपनी 'पटियाला-शाही पगड़ी' के लिए भी जाने जाते हैं। उनकी फिल्में 'अंग्रेज' और 'किस्मत' सबसे ज्यादा कमाई करने वाली पंजाबी फिल्मों में से एक हैं।
भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया से किया बॉलीवुड डेब्यू
साल 2021 में, उन्होंने 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था, उन्होंने कबीर खान द्वारा निर्देशित 'फिल्म 83' में तेज गेंदबाज बलविंदर संधू की भूमिका निभाई थी। उन्हें 2024 की हिंदी कॉमेडी फिल्म 'बैड न्यूज़' में विक्की कौशल और त्रिप्ति डिमरी के साथ भी काम किया है।












Click it and Unblock the Notifications