हनीमून से मुंबई लौटीं इरा खान इस हाल में आईं नजर, लोगों ने उड़ाया मजाक, बोले- ये आमिर खान की........
Ira Khan Trolled: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और उनकी लाडली बेटी इरा खान पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जनवरी 2024 को ही इरा खान ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे के साथ शादी की है। दोनों की शादी ने आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक का ध्यान अपनी तरफ खींचा था। शादी और ग्रैंड रिसेप्शन के बाद ये कपल हनीमून पर गए थे।
हनीमून से मुंबई लौटीं इरा खान
आपको बता दें कि इरा खान और उनके पति नुपुर शिखरे ने इंडोनेशिया के बाली में क्वालिटी टाइम बिताया। हालांकि अब ये कपल मुंबई लौट आया है। इसी बीच आमिर खान की बेटी इरा खान को मुंबई में स्पॉट किया गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इरा खान की हालत को देखकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।

उदयपुर में हुई थी इरा खान की शादी
इरा खान ने गत 3 जनवरी 2024 को नुपुर शिखरे के साथ मुंबई में कोर्ट मैरिज की थी। इसके कुछ दिन बाद ही दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में बड़ी ही धूमधाम से सोशल मैरिज की थी। कपल की शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं इरा के पिता आमिर खान ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया था जिसमें बॉलीवुड की जानी-मानी हस्तियां शामिल हुई थीं।
इरा खान का वीडियो हुआ वायरल
इसी बीच इरा खान का लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शादी के लगभग एक महीने बाद उन्हें उसी पुराने अंदाज में स्पॉट किया गया, जैसे वो अक्सर नजर आती थीं। फैंस का कहना है कि कैजुअल लुक में इरा बहुत प्यारी दिख रही हैं लेकिन कुछ लोगों ने इरा का जमकर मजाक उड़ाया है।
यूजर्स इरा को देखकर मार रहे हैं ताने
आमिर खान की लाडली बेटी का लेटेस्ट वीडियो देखने के बाद से कुछ लोग उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं। लोग उनके इस वीडियो पर अजब-गजब कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके ड्रेसिंग सेंस पर सवाल उठा रहा है तो कोई उनकी चप्पल को लेकर भी ताना मार रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- क्या बकवास ड्रेसिंग सेंस है इनकी। वहीं एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- शादी हो गई लेकिन ये बड़ी नहीं हुईं।












Click it and Unblock the Notifications