KKR के फाइनल जीतते ही रोने लगीं सुहाना खान, पापा शाहरुख खान से लिपटकर कही ऐसी बात
IPL 2024 KKR Won: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का फाइनल मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच गत 26 मई 2024 की रात को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। केकेआर ने फाइनल मैच में हैदराबाद को बुरी तरह से हराया है। ये मैच केकेआर ने 8 विकेट से जीत लिया और आईपीएल 2024 की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।
केकेआर ने जीता आईपीएल 2024 का खिताब
आपको बता दें कि केकेआर के लिए ये जीत काफी खास रही। केकेआर ने 10 साल के लंबे समय बाद फिर से आईपीएल का खिताब जीता। केकेआर की इस जीत से टीम के खिलाड़ियो के साथ साथ इसके मालिक शाहरुख खान भी खुशी से झूमते नजर आए।

चेन्नई के स्टेडियम में मौजूद थे शाहरुख खान
आईपीएल 2024 के फाइनल मैच को देखने के लिए और केकेआर टीम को सपोर्ट करने के लिए उसके मालिक शाहरुख खान अपने पूरे परिवार के साथ चेन्नई के स्टेडियम में मौजूद थे। वहीं केकेआर की को-ओनर जूही चावला और उनके पति जय मेहता भी स्टेडियम में मौजूद थे।
बेटी सुहाना ने पापा शाहरुख खान को लगाया गले
केकेआर के चैंपियन्स बनते ही शाहरुख खान और उनकी बेटी सुहाना खान एक दूसरे के गले लगकर जीत के सेलिब्रेट करते नजर आए। शाहरुख खान की लाडली बेटी सुहाना खान ने पूरे सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स को जमकर सपोर्ट किया है। सुहाना अधिक्तर मैचों में स्टैंड्स में केकेआर को चीयर करती हुई भी नजर आई थीं।
पिता के गले लगकर इमोशनल हुईं सुहाना
वहीं जब केकेआर ने फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया तो सुहाना खान अपने पिता के गले लगकर भावुक हो गई थीं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है। उस वीडियो में देखा जा सकता है कि केकेआर के आईपीएल 2024 जीतने के बाद स्टैंड्स में सुहाना खान अपने पिता शाहरुख खान को इमोशनल होकर गले लगा लेती हैं।
शाहरुख खान और सुहाना का वीडियो हुआ वायरल
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरुख खान और सुहाना खान कुछ देर तक एक दूसरे गले लगाकर चुपचाप खड़े रहते हैं। वीडियो में सुहाना अपने पिता से कहती हैं- 'आई एम सो हैप्पी'। सुहाना केकेआर के खिताब जीतने से काफी ज्यादा खुश नजर आ रही थीं।
शाहरुख खान मस्ती से झूमते नजर आए
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि शाहरुख खान के छोटे बेटे अबराम भी टीम के जीतने के बाद खुश होकर अपने पापा और बहन को गले लगा लेते हैं। वीडियो के अंत में किंग खान अपनी पत्नी गौरी खान के फॉरहेड पर किस करते हैं और उन्हें हग करते हैं। वहीं शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान भी अपने पापा को गले लगाते हैं।












Click it and Unblock the Notifications