ऋषभ शेट्टी की कांतारा: चैप्टर 1 से जुड़ें टोडर लाजारोव, राजमौली की RRR में कर चुके हैं काम
साल 2022 में फिल्म कंतारा आई थी। इसमें ग्रामीण भारत की कहानी दिखाई गई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने खुूब प्यार दिया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई और विदेशों में भी खूब कमाई की थी। साथ ही फिल्म ने 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में बड़ी सफलता हासिल की और बेस्ट फिल्म प्रोवाइडिंग होलसम एंटरटेनमेंट का अवॉर्ड जीता। जबकि फिल्म में लीड किरदार निभाने वाले ऋषभ शेट्टी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड अपने नाम किया था।
आपको बता दें अब फिल्म का प्रीक्वल कंतारा: चैप्टर 1 की रिलीज के लिए एक्साइटेड हैं। अब फिल्म एक नए लेवल पर पहुंच गई है, क्योंकि इंटरनेशनल एक्शन कोरियोग्राफर टोडर लाज़ारोव भी टीम में शामिल हो गए हैं। टोडर ने RRR के स्टंट सीक्वेंस को कोरियोग्राफ किया था।

टोडर के हांथ में आई कमान
अब वो ऋषभ के प्रीक्वल में भी अपना एक्शन दिखाएंगे। उन्होंने सोशल मीडिया पर ऋषभ शेट्टी के साथ एक तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा है, कमाल के इंसान, एक्टर और डायरेक्टर से मिलने के लिए बुल्गारिया से कुंडापुरा तक का पूरा सफर भाई आपके साथ जुड़कर एक जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस बनाना मेरे लिए एक खुशी अनुभव और सम्मानजनक अवसर होगा। एक्शन कोरियोग्राफर टोडर लाज़ारोव, जिन्होंने हेलबॉय और मार्को पोलो पर काम किया है, इस फिल्म में शामिल हो गए हैं। यह एक और एक्साइटिंग अपडेट है जिसने बिना किसी शक फिल्म के लिए उत्साह बढ़ा दिया है।
कंतारा चैप्टर 1 में ऋषभ एक बार फिर दर्शकों को नया एक्सपीरियंस देने आ रहे हैं। देखना ये है कि अब प्रीक्वल भी बॉक्स ऑफिस पर कमाल कर पाती है या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications