पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर के पति को जेल, पति के बचाव में उतरीं आबीर रिजवी, जानिए क्या है पूरा मामला
Influencer Abeer Rizvi: ब्रिटेन के एक हाई-प्रोफाइल केस में, पाकिस्तान की मशहूर इंफ्लुएंसर आबीर रिजवी अपने पति सलमान इफ्तिखार के समर्थन में खुलकर सामने आई हैं। इफ्तिखार को हाल ही में वर्जिन अटलांटिक फ्लाइट पर एक फ्लाइट अटेंडेंट को जान से मारने और रेप की धमकी देने के मामले में 15 महीने की जेल हुई है।
यह मामला न सिर्फ ब्रिटेन बल्कि पाकिस्तान में भी सुर्खियों में है, क्योंकि इफ्तिखार पर आरोप है कि उन्होंने उड़ान के दौरान शराब पीकर क्रू मेंबर के साथ बदसलूकी, धमकियां और नस्लीय टिप्पणियां कीं। वहीं, आबीर ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट लिखकर उनके व्यवहार की वजह मानसिक स्वास्थ्य को बताया और लोगों से समझदारी दिखाने की अपील की।

इंस्टाग्राम और टिकटॉक पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाली रिज़वी ने 7 अगस्त को एक पोस्ट में लिखा, "मेंटल हेल्थ मजाक नहीं है। हर कहानी के पीछे ऐसा दर्द होता है जो आप नहीं देख पाते। जज करने से पहले समझने की कोशिश करें। इंसानियत दिखाएं।"
ये भी पढ़ें: बीच हवा में टूट गया विमान का पंख, पायलट-क्रू को भी नहीं हुई खबर, बिना फ्लैप कैसे लैंड हुआ प्लेन?
दो शादियों में बंधे हैं इफ्तिखार
सलमान इफ्तिखार, भर्ती फर्म 'स्टाफिंग मैच' के संस्थापक हैं। वे आबीर रिजवी के साथ-साथ ब्रिटेन में रहने वाली एरम सलमान के भी पति हैं। यह घटना 7 फरवरी 2023 को लंदन से लाहौर जा रही वर्जिन अटलांटिक की फ्लाइट में हुई थी। उस समय वे अपने तीन बच्चों के साथ फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे थे।
फ्लाइट में हंगामा और धमकियां
रिपोर्ट के मुताबिक, उड़ान के दौरान इफ्तिखार ने शराब पीकर क्रू मेंबर एंजी वॉल्श को 'रेसिस्ट' कहते हुए धमकियां दीं। उन्होंने लाहौर में वॉल्श के होटल का नाम लेकर कहा कि "तुम्हें बाल पकड़कर कमरे से घसीटा जाएगा, गैंगरेप कर जिंदा जला दिया जाएगा।" उन्होंने एक अन्य पुरुष क्रू मेंबर पर हमला करने की भी कोशिश की।
क्रू ने किया काबू, बाद में हुई गिरफ्तारी
फ्लाइट अटेंडेंट्स ने किसी तरह इफ्तिखार को काबू किया। पाकिस्तान पहुंचने पर उन्हें गिरफ्तार नहीं किया गया, लेकिन मार्च 2024 में ब्रिटिश पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया।
कोर्ट में सजा और पीड़िता का दर्द
5 अगस्त को ब्रिटेन की आइलवर्थ क्राउन कोर्ट में इफ्तिखार ने एंजी वॉल्श को मारने की धमकी और नस्लीय टिप्पणी करने का दोष कबूल किया। कोर्ट ने उन्हें 15 महीने की जेल की सजा सुनाई। वॉल्श ने कहा कि इस घटना से वह 14 महीने तक काम पर नहीं जा सकीं और यह अनुभव उनके करियर का सबसे डरावना पल था।
वर्जिन अटलांटिक का बयान
एयरलाइन ने बयान जारी कर कहा,"हमारे यात्रियों और क्रू की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उड़ान में किसी भी तरह के अनुचित व्यवहार पर हम कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।"
ये भी पढ़ें: Air India Express में मिड एयर महिला को हुआ डिलीवरी पेन, क्रू मेबर्स की मदद से बच्चे का हुआ सुरक्षित जन्म












Click it and Unblock the Notifications